पलामू में पुलिस और शशिकांत गंझू दस्ते के बीच मुठभेड़, कारतूस-मैगजीन समेत नक्सली सामान बरामद

Picture of Live Dainik

Live Dainik

May 17, 2025

पलामू में पुलिस और शशिकांत गंझू दस्ते के बीच मुठभेड़, कारतूस-मैगजीन समेत नक्सली सामान बरामद

पलामूः पुलिस और टीएसपीसी नक्सली संगठन के बीच पलामू में भीषण मुठभेड़ हुई। 10 लाख के इनामी नक्सली शशिकांत गंझू के दस्ते के साथ मुठभेड़ में पुलिस ने एके-47 के मैगजीन समेत कई नक्सली सामग्री को बरामद किया। इस मुठभेड़ में एक नक्सली को गोली लगने की संभावना जताई जा रही है।

प्रेमिका के साथ हुए दुष्कर्म का प्रेमी ने लिया बदला, रांची डबल मर्डर में पुलिस का खुलासा
पलामू एसपी रीष्मा रमेशन को गुप्त जानकारी मिली थी कि टीएसपीसी का 10 लाख रुपए का इनामी नक्सली शशिकांत गंझू का दस्ता किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में है। इसके बाद एसपी अभियान राकेश कुमार सिंह के नेतृत्व में एक सर्च ऑपरेशन चलाया गया। सर्च अभियान में पलामू पुलिस मनातू के होटवार जंगल में पहुंची इसी क्रम में टीएसपीसी के नक्सलियों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग की है, समाचार लिखे जाने तक इलाके में पुलिस सर्च अभियान चला रही थी।

See also  होली और लोकसभा चुनाव से पहले एक्शन में SP रिष्मा रमेशन, देर रात चेक पोस्ट पर चलाया चेकिंग अभियान

24188619 naxal 1 scaled

सिरमटोली फ्लाईओवर के रैम्प निर्माण का मामलाः आदिवासी संगठनों ने 4 जून को बुलाया झारखंड बंद
पलामू एसपी रीष्मा रमेशन ने बताया कि टीएसपीसी के शशिकांत के दस्ते के साथ मुठभेड़ हुई है। इलाके में सर्च अभियान चलाया जा रहा है मौके से कई नक्सली सामग्री और हथियार मिले हैं। सर्च अभियान में एएसपी अभियान राकेश कुमार सिंह, हुसैनाबाद एसडीपीओ एस मोहम्मद याकूब, डीएसपी राजेश कुमार, छतरपुर के थाना प्रभारी प्रशांत प्रसाद नावाजयपुर के थाना प्रभारी कमल किशोर पांडेय मनातू के थाना प्रभारी निर्मल उरांव, नावाबाजार थाना संजय कुमार यादव समेत कई पुलिस अधिकारी शामिल हैं।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now