- Advertisement -
CM-Plan AddCM-Plan Add

लोहरदगा में मजदूरों के अधिकारों की हुंकार, इंटक के महाधिवेशन में धीरज साहू की अगुवाई में मंत्री-विधायकों का लगा जमावड़ा

लोहरदगा में मजदूरों के अधिकारों की हुंकार, इंटक के महाधिवेशन में धीरज साहू की अगुवाई में मंत्री-विधायकों का लगा जमावड़ा

लोहरदगाः जिले के किस्को प्रखंड मुख्यालय स्थित मध्य विद्यालय परिसर स्थित मैदान में गुरुवार को छोटानागपुर बॉक्साइट एंड कोल वर्कर्स यूनियन का भव्य महाधिवेशन आयोजित हुआ। इस महाधिवेशन में मजदूरों की एकजुटता और अधिकारों की हुंकार भरी गई। यह कार्यक्रम न सिर्फ मजदूर संगठन को मजबूत करने के लिए महत्वपूर्ण था, बल्कि इसमें राजनीतिक ताकत भी प्रदर्शित की गई। छोटानागपुर बॉक्साइट एंड कोल वर्कर्स यूनियन के महाधिवेशन को ले उमड़ी हजारों मजदूरों की भीड़ पूर्व राज्यसभा सदस्य और यूनियन के महासचिव धीरज प्रसाद साहू की मेहनत को प्रदर्शित कर रही थी। महाधिवेशन स्थल में हजारों की संख्या में मजदूरों की भीड़ रही। महाधिवेशन में लोहरदगा, लातेहार और गुमला के अलावे विभिन्न क्षेत्रों से मजदूर शामिल हुए। लोगों ने सर्वसम्मति से फिर एक बार धीरज प्रसाद साहू को छोटानागपुर बॉक्साइट एंड कोल वर्कर्स यूनियन इंटक का महासचिव चुना। मजदूरों को संगठित कर उनका अधिकार दिलाने को लेकर संकल्प लिया गया। इसके अलावे कार्यक्रम में आतंकवादियों के खिलाफ भारतीय सेना के पराक्रम को लेकर बधाई दी गई। साथ ही सेना के साथ खड़े होने की बात कही गई।

1 2

रांची के VIP कॉलोनी में चोरी की वारदात, घर से 30 लाख के गहनों की हुई चोरी, शादी समारोह में गया था परिवार

लोहरदगा जिले के किस्को प्रखंड के मवि किस्को मैदान में रास सभा के पूर्व सदस्य डीपी साहू की अगुवाई में आयोजित महाधिवेशन में वित्त और स्वास्थ्य मंत्री शामिल हुए। आधा दर्जन से अधिक विधायक, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष के साथ-साथ कांग्रेस के कई दिग्गज नेता और प्रतिनिधि भी कार्यक्रम में नजर आए। महाधिवेशन में झारखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर, स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने मौजूद रह कर यूनियन को अपना साथ देने का वादा किया। पूर्व मंत्री और लोहरदगा का विधायक डॉ. रामेश्वर उरांव, विधायक राजेश कच्छप, सिमडेगा विधायक भुषण बाड़ा, कोलेबिरा विधायक नमन बिक्सल कोनगाड़ी, पूर्व रास सदस्य प्रदीप बलमुचू, कुमार महेश सिंह, सच्चिदानंद चौधरी सहित कई नेता मजदूरों की भीड़ को देख कर उत्साहित थे। सभी ने मजदूरों को देश की सबसे बड़ी ताकत बताया। साथ ही मजदूरों के अधिकार की लड़ाई में साथ खड़े होने की बात कही। कार्यक्रम में उमड़ी भीड़ के लिए छोटानागपुर बॉक्साइट एंड कोल वर्कर्स यूनियन की ओर से झारखंड के प्रसिद्ध कलाकारों का सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया था। जिसमें नागपुरी गायक और गायिका नितेश कच्छप, पवन रॉय, चिंता देवी, सुमन गुप्ता, कयूम अब्बास, बसीर अंसारी, हुलास महतो के साथ कई जाने वाले कलाकारों ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। इससे पूर्व अतिथियों के आगमन पर बुके देकर, पगड़ी पहना कर और पारंपरिक रुप से अंग वस्त्र दे कर स्वागत किया गया। इसके उपरांत दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में मंत्री राधाकृष्ण किशोर, मंत्री इरफान अंसारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, नवीन विक्सल कोंगाडी, प्रदीप बलमुचू, सचितानंद चौधरी, भूषण बाड़ा, राजेश कच्छप, रामेश्वर उरांव, रोहित प्रियदर्शी उरांव, अजय शाहदेव, निशीथ जायसवाल, संदीप गुप्ता, सामुल अंसारी, विनोद सिंह खेरवार, हातिम अंसारी, आदि शामिल हुए।

See also  महाशिवरात्रि पूजा में शामिल हुए लोहरदगा के DC-SP और SDPO, पुलिस अधीक्षक हारिस बिन जमां ने पेश की सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल

2 2

भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव को देखते हुए पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक रद्द, नहीं आएंगे अमित शाह, रांची में लागू हुई निषेधाज्ञा
यहां के लोगों को सम्मान नहीं दिया तो हम लड़ेंगे : इरफान अंसारी
लोहरदगा : झारखंड सरकार के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि आज भारत आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई लड़ रहा है। हम आतंकवाद के खिलाफ इस लड़ाई में एक साथ खड़े हैं। इसके साथ-साथ वह यह भी कहना चाहते हैं कि झारखंड राज्य यहां के आदिवासियों के लिए लिया गया है। यहां के मूलवासियों के लिए लिया गया है। यह राज्य आपके लिए लिया गया है, परंतु दुर्भाग्यपूर्ण रूप से बाहर से आने वाले उद्योगपतियों, पूंजीपति ने यहां सब कुछ ले लिया और वह और भी पूंजीपति होते जा रहे हैं और यहां के लोग और भी गरीब होते जा रहे हैं। वह साफ तौर पर कहना चाहते हैं कि श्रमिकों को और यहां के लोगों को सम्मान देना होगा। यदि वह सम्मान नहीं देंगे, तो हम उनके खिलाफ लड़ाई लड़ेंगे। मंत्री ने कहा कि झारखंड के लोगों के सम्मान के लिए हम हमेशा लड़ते रहे हैं, आगे भी हम मजदूर की लड़ाई में उनके साथ खड़े हैं।

5 1

श्रमिकों और यहां के मजदूरों के लिए भी खड़े रहने की जरूरत : राधा कृष्ण किशोर
लोहरदगा : झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने कहा कि विपरीत परिस्थितियों के बावजूद आज यहां पर कार्यक्रम का आयोजन हुआ है। इसके पीछे वजह यह है कि हम मजदूर की समस्याएं सुनना चाहते थे। हमने अपने वरीय नेताओं से बात की। उन्हें यहां की स्थिति की जानकारी दी। उनसे कहा कि यहां हजारों मजदूर पहुंचे हुए हैं। संगठन के वरीय नेताओं ने कहा कि आप सभी वहां जाइए और मजदूरों की बातों को सुनिए। उनकी समस्याओं को सुनिए। इस वजह से हम यहां पर आए हैं और मजदूरों की समस्या सुन रहे हैं। धीरज प्रसाद साहू जैसे नेता मजदूरों के अधिकार को लेकर हमेशा संगठित और आंदोलन करते रहे हैं। हमें विश्वास है कि वह यहां के मजदूरों को उनका अधिकार दिला कर रहेंगे। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से आतंकवाद के खिलाफ आज देश एक साथ खड़ा है, इसी प्रकार से हम सभी को यहां के श्रमिकों और यहां के मजदूरों के लिए भी खड़े रहने की जरूरत है। राधा कृष्ण किशोर ने कहा कि सरकार यहां पर सभी वर्गों के विकास को लेकर काम कर रही है। मजदूर और गरीब वर्ग हमारी प्राथमिकता में शामिल है। हम उनके लिए हमेशा काम करते रहे हैं और आगे भी काम करते रहेंगे।

See also  लोहरदगा-रांची पुलिस के संयुक्त अभियान में नगड़ी से बरामद हुआ 200 किलो गांजा, पुलिस को चकमा देने में कामयाब रहा तौफीक अंसारी

7 1

हेमंत कैबिनेट की में 34 एजेंडों पर लगी मुहर, उग्रवादियों की तरह अब अपराधियों की गिरफ्तारी पर भी मिलेगा इनाम
कंपनी मजदूरों की मांगों को नहीं मानेगी, तो हम साथ मिलकर लड़ाई लड़ेंगे : धीरज प्रसाद साहू
लोहरदगा : पूर्व राज्यसभा सदस्य और इंटक यूनियन के महासचिव धीरज प्रसाद साहू ने कहा कि हमने शुरू से ही मजदूर और दबे कुचले लोगों के अधिकारों को लेकर लड़ाई लड़ी है। हमने कई बार मजदूरों के अधिकारों को लेकर कंपनी के साथ लड़ाई लड़ी और उन्हें उनका अधिकार दिलाया। हमने कंपनी को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया। यदि कंपनी मजदूरों की मांगों को नहीं मानेगी, तो हम मजदूरों के साथ मिलकर लड़ाई लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि हमारा यूनियन हमेशा से ही मजदूरों के अधिकार और उनके हक के लिए संगठित और आंदोलन करता रहा है। हम हर हाल में मजदूरों का अधिकार पा कर रहेंगे। उन्होंने कहा कि आज मजदूर उनके साथ हैं और वह मजदूरों के अधिकार के लिए हमेशा उनके साथ खड़े रहेंगे।

dhiraj sahu

हम सभी मिल कर मजदूरों को उनका अधिकार दिलाएंगे : कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष
लोहरदगा : झारखंड प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा कि धीरज प्रसाद साहू जैसे नेता यहां के आम आदमी का प्रतिनिधित्व करते हैं। वह बिना किसी स्वार्थ के मजदूरों और यहां के आम लोगों के लिए हमेशा खड़े रहते हैं। सभी लोग उनके साथ जुड़े रहकर टीम बनकर कम कीजिए। मजदूरों को उनका अधिकार जरूर मिलेगा। हम सभी मिल कर मजदूरों को उनका अधिकार दिलाएंगे। उन्होंने कहा कि धीरज प्रसाद साहू ने न सिर्फ लोहरदगा, बल्कि झारखंड के विकास में अहम योगदान दिया है। वह एक अभिभावक की तरह हमेशा ही सभी के साथ खड़े रहे हैं। मजदूर और यहां के लोगों के अधिकार के लिए तो वह कोई भी लड़ाई लड़ने के लिए तैयार रहते हैं। उन्होंने कहा कि मजदूरों की एकता से ही अधिकार संभव है। मजदूरों को एक साथ खड़ा होना होगा।

See also  लोहरदगा में रजिस्ट्री ऑफिस में ACB की कार्रवाई, कंप्यूटर ऑपरेटर रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार

4 1

धनबाद में डॉक्टर ने रचा इतिहास, महिला के पेट से निकाला गया 7.5 किलोग्राम का स्प्लीन ट्यूमर,मंत्री इरफान अंसारी करेंगे सम्मानित

मजदूरों की बात नहीं सुनेंगे तो ऐसे पदाधिकारी को जाना होगा : बलमुचू
लोहरदगा : पूर्व राज्यसभा सदस्य प्रदीप बलमुचू ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि आज मजदूर वर्ग विपरीत परिस्थितियों से गुजर रहा है। एक समय ऐसा था, जब यूनियन यहां के मजदूर, यहां के लोगों को नौकरी दिलाने के लिए लड़ाई लड़ता था। आज का समय ऐसा है की नौकरी दिलाने के साथ-साथ नौकरी बचाने की लड़ाई भी लड़ी जा रही है। यहां के मजदूरों को उनका हक नहीं मिल रहा है। उन्होंने कहा कि यहां पर बॉक्साइट कंपनी के जो जीएम हैं, वह पूरी तरह से बेईमान हैं। वह मजदूरों की बात सुनते ही नहीं हैं। यहां तक की यूनियन की बात भी नहीं सुनते हैं। यदि वह यहां के लोगों की बात नहीं सुनेंगे, तो उन्हें यहां से जाना पड़ेगा। उन्होंने साफ तौर पर चेतावनी देते हुए कहा कि मजदूरों के आधिकार की लड़ाई हम डटकर लड़ेंगे। उनका अधिकार दिला कर रहेंगे।

6 1
हम मजदूरों के साथ, मजदूर हमारी सबसे बड़ी ताकत : राजेश कच्छप
लोहरदगा : विधायक राजेश कच्छप ने कहा कि इस कार्यक्रम में आकर उन्हें काफी अच्छा लग रहा है। यह कार्यक्रम इस वजह से काफी बेहतर है कि यहां पर आम आदमी और गरीब वर्ग के अधिकार की लड़ाई लड़ी जा रही है। हम मजदूरों के साथ हैं। मजदूर हमारी सबसे बड़ी ताकत हैं। मजदूर देश के भविष्य हैं और हम भविष्य निर्माता को निराश नहीं होने देंगे। उनके अधिकारों को लेकर हमेशा संगठित रहेंगे और एक साथ मिलकर लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि धीरज प्रसाद साहू ने यहां के मजदूरों को उनका अधिकार दिलाने का काम किया है। मजदूर उनके साथ खड़े रहें। हम सब मजदूर के लिए एक साथ आगे बढ़कर उनका अधिकार दिलाने का काम करेंगे

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now