लोहरदगा के कुड़ू में वीर अब्दुल हमीद फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल, डीसी और एसपी ने विजेता-उपविजेता टीम को किया सम्मानित

Picture of Live Dainik

Live Dainik

September 11, 2026

लोहरदगा के कुड़ू में वीर अब्दुल हमीद फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल, डीसी और एसपी ने विजेता-उपविजेता टीम को किया सम्मानित

लोहरदगा: भारत-पाकिस्तान युद्ध 1965 के महानायक एवं परमवीर चक्र विजेता शहीद वीर अब्दुल हमीद की वीरता, अदम्य साहस और देशभक्ति की स्मृति को समर्पित तीन दिवसीय वीर अब्दुल हमीद फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला कुड़ू प्रखंड के हमीद नगर में उत्साह और जोश के माहौल में आयोजित किया गया। प्रतियोगिता का आयोजन बिंदास कमेटी के नेतृत्व में किया गया।फाइनल मुकाबले में मुख्य अतिथि के रूप में लोहरदगा उपायुक्त संदीप कुमार मीना एवं विशिष्ट अतिथि पुलिस अधीक्षक सादिक अनवर रिजवी शामिल हुए। दोनों अधिकारियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया तथा रोमांचक फाइनल मुकाबले का आनंद लिया। मुकाबले के बाद उन्होंने विजेता एवं उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को ट्रॉफी, पदक एवं पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर उपायुक्त संदीप कुमार मीणा ने कहा कि वीर अब्दुल हमीद केवल भारतीय सेना के महान योद्धा नहीं, बल्कि देश के करोड़ों युवाओं के लिए साहस, समर्पण और राष्ट्रभक्ति की प्रेरणा हैं। उन्होंने कहा कि सीमित संसाधनों के बावजूद जिस अदम्य साहस के साथ वीर अब्दुल हमीद ने 1965 के युद्ध में दुश्मन के शक्तिशाली टैंकों का सामना किया, वह भारतीय सैन्य इतिहास का गौरवपूर्ण अध्याय है। उन्होंने कहा कि खेल युवाओं को अनुशासन, नेतृत्व, टीम भावना और संघर्ष करने की क्षमता सिखाता है। ग्रामीण क्षेत्रों में इस तरह की खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने का महत्वपूर्ण माध्यम है।उन्होंने खिलाड़ियों से खेल भावना के साथ आगे बढ़ने और अपनी प्रतिभा को जिला, राज्य तथा राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने का आह्वान किया। डीसी ने आयोजन समिति को इस प्रकार की प्रतियोगिता आयोजित करने के लिए बधाई देते हुए कहा कि खेल के मैदान से निकली प्रतिभाएं आने वाले समय में क्षेत्र और जिले का नाम रोशन करेंगी। पुलिस अधीक्षक सादिक अनवर रिजवी ने कहा कि वीर अब्दुल हमीद की शहादत हमें सिखाती है कि देश और समाज के लिए समर्पण की भावना सबसे बड़ी शक्ति है। उन्होंने कहा कि एक सैनिक के रूप में वीर अब्दुल हमीद ने जिस बहादुरी और कर्तव्य निष्ठा का परिचय दिया, वह आज भी हर भारतीय के लिए प्रेरणा स्रोत है।एसपी ने कहा कि युवाओं को नशे और अपराध से दूर रखने में खेल की महत्वपूर्ण भूमिका है। खेल मैदान युवाओं की ऊर्जा को सकारात्मक दिशा देता है और उनमें अनुशासन एवं आत्मविश्वास पैदा करता है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण इलाकों में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है, जरूरत है उन्हें उचित मंच और अवसर देने की। उन्होंने प्रतियोगिता में शामिल सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हार-जीत खेल का हिस्सा है, लेकिन मैदान पर संघर्ष करने का जज्बा ही खिलाड़ी की असली पहचान है अतिथि के रूप मे जिला अध्यक्ष झामुमो मोजाम्मिल अहमद रमेश साहू कुमार संदीप सुमित कुमार राय मोजीबूल रहमान आयोजन करता अध्यक्ष फारूक अहमद, सचिव रोशन ठाकुर, आफताब आलम, कलीम अंसारी, सलीम पडू, अनामूल खान, परमेश्वर ठाकुर, संजय कुमार ,संदीप उरांव शामिल हुए।

See also  झारखंड में पहली बार शराब दुकानों की लॉटरी में पारदर्शिता, जानिए लोहरदगा में किसकी किस्मत चमकी
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now