अमन साहू एनकाउंटर मामले में DGP अनुराग गुप्ता पर गंभीर आरोप, गैंगस्टर की मां ने प्राथमिकी दर्ज नहीं होने पर उठाये सवाल

Picture of Live Dainik

Live Dainik

April 30, 2025

अमन साहू एनकाउंटर मामले में DGP अनुराग गुप्ता पर गंभीर आरोप, गैंगस्टर की मां ने प्राथमिकी दर्ज नहीं होने पर उठाये सवाल

रांचीः पलामू में पुलिस मुठभेड़ में मारे गये गैंगस्टर अमन साहू एनकाउंटर मामले की सीबीआई जांच और पुलिस अधिकारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने की याचिका पर सुनवाई हुई। अदालत ने अमन साहू की मां किरन देवी को नए तथ्यों के साथ हस्तक्षेप याचिका दाखिल करने का निर्देश दिया है। किरन देवी ने डीजीपी पर एनकाउंटर की धमकी देने का आरोप लगाया है। याचिकाकर्ता ने प्राथमिकी दर्ज न होने पर सवाल उठाया।

छप्पर पर क्यों चढ़ गए बाबूलाल मरांडी…नेता प्रतिपक्ष करने लगे हैं बारिश की तैयारी?

बुधवार को झारखंड हाई कोर्ट के जस्टिस एसएन प्रसाद और जस्टिस राजेश कुमार की खंडपीठ में अमन साहू एनकाउंटर की सीबीआइ जांच की मांग और डीजीपी सहित अन्य पुलिस अधिकारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने की मांग वाली याचिका पर सुनवाई हुई।

लॉरेंस बिश्नोई गैंग पहलगाम हमले के बाद दी धमकी, तुमने हमारे लोगों को मारा हम पाकिस्तान में घुसकर मारेंगे, निशाने पर हाफिज सईद

See also  रांची के मोरहाबादी में एक्सयूवी ने 3 को रौंदा, जल संसाधन विभाग के अधिकारी की मौत ,ड्राइवर फ़रार, पश्चिम बंगाल की है कार - Hit and Run

सुनवाई के बाद कोर्ट ने अमन साहू की मां किरन देवी को सारे तथ्यों के साथ नई हस्तक्षेप याचिका दाखिल करने का निर्देश दिया है। मामले में अमन साहू की मांग किरन देवी हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस को एक पत्र लिखकर पूरे घटनाक्रम की जानकारी और फोटो उपलब्ध कराया था।जिसपर संज्ञान लेते हुए कोर्ट मामला दर्ज करते हुए सुनवाई कर रही है। इसी मामले में किरण देवी की ओर से हस्तक्षेप याचिका दाखिल की गई, जिसमें कहा गया है कि घटना से पूर्व डीजीपी अनुराग गुप्ता ने अमन साहू को एनकाउंटर में मारने की धमकी थी। बाद में घटना को सुनियोजित तरीके से अंजाम दिया गया है।

मदर डेयरी के बाद अब अमूल ने बढ़ाई दूध की कीमत, एक मई से नई दर होगी लागू

सुनवाई के दौरान प्रार्थी की ओर से अधिवक्ता हेमंत कुमार सिकरवार ने अदालत को बताया कि मामले में अमन साहू की मां ने डीजीपी अनुराग गुप्ता, रांची एसएससी चंदन कुमार सिन्हा, एटीएस एसपी ऋषभ झा और इंस्पेक्टर पीके सिंह के खिलाफ नामजद ऑनलाइन प्राथमिकी दर्ज करने के लिए आवेदन दिया है, लेकिन अभी तक मामले में प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है।उनकी ओर से ललिता कुमारी के मामले में सुप्रीम कोर्ट की संवैधानिक पीठ के आदेश का हवाला देते हुए कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने संज्ञेय मामले में प्राथमिकी दर्ज करना अनिवार्य किया है।

See also  SBI के ग्राहकों के लिए जरूरी जानकारी, 4 सितंबर को घंटों बंद रहेगा Mobile Banking सर्विस, जान लें Time वरना होगी मुश्किल

झारखंड की बेटी शांभवी जायसवाल बनीं ICSE बोर्ड परीक्षा में कंट्री टॉपर, जमशेदपुर के लोयला स्कूल की है छात्रा

इसके अलावा उनकी ओर से एक अन्य मामले में सुप्रीम कोर्ट के उस आदेश का हवाला दिया है, जिसमें कहा गया है कि अगर किसी मामले में पुलिस के वरीय अधिकारी शामिल हैं, तो उनके खिलाफ जांच सीबीआइ करेगी, क्योंकि एक दारोगा डीजीपी या अन्य वरीय अधिकारी के खिलाफ जांच नहीं कर सकता है। सुनवाई के दौरान सरकार की ओर से कहा गया कि मामले की जांच सीआइडी कर रही है।इसपर प्रार्थी की ओर से कहा गया कि पुलिस की ओर से दर्ज मामले की सीआइडी जांच की जा रही है, अभी तो किरन देवी के आनलाइन आवेदन पर पुलिस ने कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं की है। इसके बाद अदालत ने प्रार्थी को सारे तथ्यों के साथ नई हस्तक्षेप याचिका दाखिल करने का निर्देश दिया है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now