लॉरेंस बिश्नोई गैंग पहलगाम हमले के बाद दी धमकी, तुमने हमारे लोगों को मारा हम पाकिस्तान में घुसकर मारेंगे, निशाने पर हाफिज सईद

Picture of Live Dainik

Live Dainik

April 30, 2025

लॉरेंस बिश्नोई गैंग पहलगाम हमले के बाद दी धमकी, तुमने हमारे लोगों को मारा हम पाकिस्तान में घुसकर मारेंगे, निशाने पर हाफिज सईद

डेस्कः पहलगाम आतंकी हमले के बाद बाद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग की ओर से पाकिस्तान को धमकी दी गई है। लॉरेंस गैंग ने आतंकी हमला को लेकर बदला लेने की बात कहते हुए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया है।

पाकिस्तान के मंत्री ने रात 2 बजे प्रेस कांफ्रेंस कर किया दावाः भारत अगले 24 से 36 घंटे कर सकता है हमला
लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने पाकिस्तान को खुली धमकी देते हुए सोशल मीडिया आतंकी हाफिज सईद की तस्वीर पर क्रास लगाते हुए पोस्ट किया है कि “तुमने हमारे निर्दोष लोगों को मारा है, अब हम पाकिस्तान में घुसकर एक ऐसा आदमी मारेंगे जो एक लाख के बराबर होगा.” यह बयान पाकिस्तान को स्पष्ट रूप से चेतावनी देता है कि अब उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

PM मोदी ने सुरक्षाबलों दी खुली छूट, टारगेट और टाइम सेना करें तय, तीनों सेना अध्यक्षों की बैठक में बोले प्रधानमंत्री

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले, जिसमें 26 लोग मारे गए थे, उसके बाद यह धमकी भरी पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। पोस्ट में हाफिज सईद, जो 2008 के मुंबई हमलों का मास्टरमाइंड है और जिसे पहलगाम हमले से भी जोड़ा जा रहा है, उसका फोटो क्रॉस करके निशाना बनाया गया है। पोस्ट में लिखा गया, “तुमने हमारे निर्दोष लोगों को मारा है, अब हम पाकिस्तान में घुसकर ऐसा बदला लेंगे।”

See also  पाकिस्तान का झंडा सड़क पर बिछा दिया, रांची के मुस्लिम बहुल इलाके में ऐसे हुआ पहलगाम आतंकी हमले का विरोध

आर्मी कैंट से बिहार का मोची गिरफ्तार, पाकिस्तानी युवती से हनीट्रैप का हुआ शिकार! मोबाइल चैटिंग की हो रही है जांच

लॉरेंस बिश्नोई और रोहित गोदारा गैंग अब कुख्यात आतंकी दाऊद इब्राहिम की डी कंपनी की राह पर चलने लगा है। ये गैंग अब न केवल देश में बल्कि विदेश में भी सक्रिय हो चुका है, जहां के गैंगस्टर्स वहां से अपना नेटवर्क ऑपरेट करते हैं। जानकारी के मुताबिक, यह गैंग अब डब्बा कॉलिंग के जरिए कारोबारियों को धमकाने का काम करता है, जहां वे रंगदारी के लिए पैसे की मांग करते हैं।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now