लातेहार पुलिस को मिली बड़ी सफलता, हिंसक वारदात को अंजाम देने से पहले TSPC के 5 नक्सलियों को किया गिरफ्तार

Picture of Live Dainik

Live Dainik

April 29, 2025

लातेहार पुलिस को मिली बड़ी सफलता, हिंसक वारदात को अंजाम देने से पहले TSPC के 5 नक्सलियों को किया गिरफ्तार

लातेहारः नक्सलियों के खिलाफ चल रहे अभियान के दौरान लातेहार पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने हथियार के साथ टीएसपीसी के पांच नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। ये सभी हिंसक वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे थे।

मंत्री फहीजुल हसन ने विवाद के बाद डॉक्टरेट डिग्री वाले पोस्ट को किया डिलीट, BJP ने डिग्री के फर्जी होने का किया था दावा
लातेहार एसपी कुमार गौरव को मिली गुप्त सूचना के आधार पर बालूमाथ थाना क्षेत्र के आरा गांव के पास जंगल में पुलिस ने छापेमारी की। इस दौरान हिंसक घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे पांच नक्सलियों को पुलिस ने पकड़ा। गिरफ्तार किये गये गिरफ्तार नक्सलियों में लातेहार जिले के बालूमाथ थाना क्षेत्र निवासी उपेंद्र उरांव, निरंजन उरांव, बबलू यादव, अशोक साहू और चतरा निवासी बालेश्वर उरांव शामिल है।

पाकुड़ में ACB की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गये पंचायत के ‘सचिव जी’
दरअसल, TSPC नक्सलियों के द्वारा पिछले कुछ दिनों से बालूमाथ से टंडवा के बीच में कोयला परिवहन को लेकर निर्माणाधीन कन्वेयर बेल्ट के संवेदक को धमकी देकर रंगदारी की मांग की जा रही थी। इसकी सूचना मिलने के बाद लातेहार एसपी कुमार गौरव ने पुलिस की एक टीम बनाकर मामले की छानबीन आरंभ की।गुप्त सूचना पर पुलिस ने छापेमारी कर टीएसपीसी के पांच नक्सलियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार नक्सलियों का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है। इनमें तीन ऐसे नक्सली हैं जो पहले भी कई घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं।

See also  शिबू सोरेन को आया पैरालाइसिस अटैक, रघुवर दास ने हेमंत सोरेन से की फोन पर बात, गुरूजी के जल्द स्वस्थ्य होकर झारखंड लौटने की कामना

आर्मी कैंट से बिहार का मोची गिरफ्तार, पाकिस्तानी युवती से हनीट्रैप का हुआ शिकार! मोबाइल चैटिंग की हो रही है जांच
मंगलवार को प्रेस वार्ता करते हुए डीएसपी विनोद रवानी ने बताया कि गिरफ्तार नक्सलियों के पास से एक बंदूक, सात जिंदा गोली, नक्सलियों का पर्चा, चितकबरा वर्दी समेत कई अन्य सामग्री बरामद की गई है। उन्होंने कहा कि छापेमारी के दौरान कुछ नक्सली पुलिस को चकमा देकर फरार भी हो गए हैं। उनकी भी पहचान कर गिरफ्तारी के लिए पुलिस के द्वारा छापेमारी की जा रही है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now