सीता सोरेन ने की हेमंत सोरेन सरकार की तारीफ, कहा-बेहतर काम कर रही है JMM सरकार

सीता सोरेन ने की हेमंत सोरेन सरकार की तारीफ, कहा-बेहतर काम कर रही है JMM सरकार

रांचीः बीजेपी नेता और झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष शिबू सोरेन की बड़ी बहू सीता सोरेन का ह्रदयपरिवर्तन हो रहा है। पूर्व विधायक सीता सोरेन ने राज्य में चल रही हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली सरकार की तारीफ की है।

बीरेंद्र राम निलंबन मुक्त, जल संसाधन विभाग में देंगे योगदान, भ्रष्टाचार के मामले में हुए थे गिरफ्तार
गुरूवार को धनबाद के कतरास में एक शादी कार्यक्रम में भाग लेने गई सीता सोरेन ने मीडिया से बातचीत करते हुए झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेतृत्व में चल रही गठबंधन की सरकार के बारे में कहा कि वो बेहतर काम कर रही है।

file 2025 03 07T00 47 16 scaled 1
सीता सोरेन ने कहा कि राज्य सरकार की योजनाएं सराहनीय है, वह हर क्षेत्र में कार्य कर रही है। उनसे जब मीडिया ने ये पूछा कि चुनाव के समय झामुमो ने लोकलुभावन वादा किया था, सत्ता में आने पर पहले किये गये वायदों पर किस हद तक अमल किया जा रहा है। इस सवाल का जवाब देने से वो बचती नजर आई। उन्होने कहा कि राज्य सरकार की मंईयां सम्मान योजना लोकप्रिय है, इसमें महिलाएं सबल हो रही हैं। कहा कि अभी तो मंईयां सम्मान योजना की शुरूआती दौर है, आगे अभी भी इससे बेहतर योजनाओं पर सरकार काम करेगी।

कांग्रेस की बैठक में प्रदेश प्रभारी की मौजूदगी में हंगामा, कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष पर लगाया BJP की B टीम होने का आरोप
सीता सोरेन के इस बयान से उनकी बीजेपी से मोहभंग और झामुमो की तरफ एक बार फिर झुकाव देखा जा रहा है। बीजेपी में जाने के बाद सीता सोरेन ने लोकसभा और विधानसभा का चुनाव लड़ा और दोनों में ही उनकी हार हो गई। बीजेपी उम्मीदवार के रूप में दो-दो चुनाव हारने के बाद उनके राजनीति पर संकट मंडरा रहा है। ऐसे में सीता सोरेन कि क्या घर वापसी होगी या उनकी घर वापसी का रास्ता इतना आसान होगा ये आने वाले समय में पता चलेगा।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now