कांग्रेस की बैठक में प्रदेश प्रभारी की मौजूदगी में हंगामा, कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष पर लगाया BJP की B टीम होने का आरोप

Picture of Live Dainik

Live Dainik

March 6, 2025

कांग्रेस की बैठक में प्रदेश प्रभारी की मौजूदगी में हंगामा, कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष पर लगाया BJP की B टीम होने का आरोप

रांचीः झारखंड कांग्रेस में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। राज्य सरकार में वित्त मंत्री और कांग्रेस विधायक राधाकृष्ण किशोर के गृह जिला पलामू में कांग्रेस की बैठक के दौरान जमकर बवाल हुआ है। जिला कांग्रेस कार्यालय में संगठन सशक्तिकरण अभियान के तहत हो रहे संवाद कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया और जिलाध्यक्ष जैशरंजन पाठक उर्फ बिट्टू के खिलाफ गंभीर आरोप लगाये।

बाबूलाल मरांडी बने बीजेपी विधायक दल के नेता, झारखंड में नेता प्रतिपक्ष का रास्ता साफ
कांग्रेस के नये प्रदेश प्रभारी के राजू, प्रदेश अध्यक्ष केशव कमलेश महतो, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय, पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी और पूर्व मंत्री बादल पत्रलेख के सामने ही कांग्रेस अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष जीशान खान ने जिलाध्यक्ष पर गंभीर आरोप लगाते हुए उन्हे बीजेपी की बी टीम बताया। उन्होने आरोप लगाया कि विधानसभा चुनाव के दौरान जैशरंजन पाठक उर्फ बिट्टू सिंह ने बीजेपी की बी टीम के रूम में काम किया। जीशान खान ने जिलाध्यक्ष पर संगठन को कमजोर करने का भी आरोप लगाया। साथ ही मांग की कि पार्टी नेतृत्व को इसे गंभीरता से लेना चाहिए और जिलाध्यक्ष के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने पलामू में जिलाध्यक्ष बदलने की भी मांग की. बाद में बैठक में मौजूद पार्टी के प्रदेश के नेताओं ने मामले को शांत कराया।

See also  Fourth Phase: झारखंड में चौथे चरण में शाम 5 बजे तक 63.14 % वोटिंग, बिहार में 54.14 प्रतिशत मतदान
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now