पलामू केंद्रीय कारा मेदिनीनगर में हत्या की सजा काट रहे कैदी ने दी जान

Picture of Live Dainik

Live Dainik

March 4, 2025

पलामू केंद्रीय कारा मेदिनीनगर में हत्या की सजा काट रहे कैदी ने दी जान

पलामूः केंद्रीय कारा मेदिनीनगर में हत्या के मामले में सजा काट रहे कैदी शब्बीर अंसारी ने फांसी लगाकर जान दे दी है। शब्बीर अंसारी गढ़वा जिला का रहने वाला था और 2023 से हत्या के मामले में सजा काट रहा था। 2023 में उसे गढ़वा जेल से पलामू सेंट्रल जेल में शिफ्ट किया गया था।

मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजनाः जामताड़ा आधे अधिक लाभुकों के आवेदन में गड़बड़ी, फर्जी आवेदकों से वसूली जाएगी राशि
मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार की सुबह सात बजे शब्बीर अंसारी शौच के लिए बाथरूम गया था वहीं फांसी लगाकर जान दे दी। शौचालय के अंदर लोहे का बीम लगा हुआ था वही उसने फांसी लगाकर जान दे दी जिससे उसकी मौत हो गई। इस बात की जानकारी जब जेल के अंदर गार्ड को मिली तो उसने शौचालय के गेट तोड़ा और अंदर जाकर शव को निकाला गया और एमएमसीएच अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृत कैदी के पोस्टमार्टम के लिए मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में डॉक्टरों की टीम गठित कर पोस्टमार्टम कराया जायेगा।

See also  पलामू में 5 घंटे बाद मिला नीट का प्रश्नपत्र, रात 10 बजे तक चली परीक्षा, जमशेदपुर में निर्देशों के उल्लंघन की शिकायत
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now