पटना में सरेआम दो युवकों को अपराधियों ने मारी गोली, गंभीर हालत में अस्पताल में कराया गया भर्ती

Picture of Live Dainik

Live Dainik

February 14, 2025

गुमला में पॉलिटेक्निक के पास फोरलेन सड़क निर्माण स्थल पर गोलीबारी, राहुल सिंह गैंग ने ली हमले की जिम्मेदारी

पटनाः राजधानी पटना में अपराधियों का मनोबल बढ़ा हुआ है। शुक्रवार को तीन अपराधियों ने सरेआम दो युवकों को गोली मार दी। गंभीर हालत में दोनों युवकों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गोलीबारी की घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।

बंधक बनाकर बेरहमी से पीटा, पानी मांगने पर पेशाब पिलाया; RJD विधायक की JDU नेता से बर्बरता
पटना के नौबतपुर थाना क्षेत्र स्थित चेसा गांव में बाइक सवार तीन अपराधियों ने ब्रह्रमस्थान मंदिर के पास सड़क किनारे घूम रहे दो युवकों पर अंधाधुंध फायरिंग की। गोली लगने के कारण दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जख्मी युवक की पहचान चेसी निवासी कक्कू सिंह का पुत्र बिट्टू कुमार और सुबोध सिंह का पुत्र दीपू कुमार के रूप में की जा रही है।जख्मी अवस्था में ग्रामीणों के सहयोग से दोनों जख्मी युवकों को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल नौबतपुर लाया गया।जहां से प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने दोनों को एम्स रेफर कर दिया।घटना का कारण अभी स्पष्ट नहीं है।

See also  किराए के घर में रहकर पति-पत्नी कर रहे थे ऐसा काम, पटना पुलिस पहुंची तो सामान देखकर उड़ गए होश
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now