किराए के घर में रहकर पति-पत्नी कर रहे थे ऐसा काम, पटना पुलिस पहुंची तो सामान देखकर उड़ गए होश

Picture of Live Dainik

Live Dainik

May 28, 2025

stockpile of weapons found in Patna, husband and wife involved in the trade; 10 arrested

पटनाः बिहार की राजधानी पटना के बेऊर थाना इलाके के 70 फीट स्थित महावीर कॉलोनी में पुलिस ने छापेमारी कर अवैध हथियारों के साथ दो महिला सहित दस लोगों को गिरफ्तार किया। इसमें मकान मालकिन, मुंगेर के दो हथियार तस्कर और किरायेदार पति-पत्नी शामिल हैं। आरोपितों के पास से दस पिस्टल, पिस्टल बनाने की सामग्री, गांजा, 51 हजार , 13 मोबाइल, एक बाइक और दो चार चक्का वाहन जब्त किया गया है। नगर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) शरथ आरएस ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि बेऊर थाना इलाके के 70 फीट स्थित महावीर कॉलोनी में अवैध असलहा की तस्करी हो रही है।

बाहर से सामान मंगाकर उसे यहां बनाया जा रहा है और विभिन्न थाना इलाके में बेचा जा रहा है। सूचना के आधार पर एएसपी पटना सदर वन और एसडीपीओ फुलवारी शरीफ के नेतृत्व में एसआईटी टीम गठित कर जांच कराई गई। छापेमारी में दस पिस्टल, 18 मैगजीन, 10 टूल बॉक्स, 10 लोहे की रेती, छह पिस्टल का स्प्रिंग, 51 हजार नकद, 13 मोबाइल, एक मोटर साइकिल, दो चार चक्का वाहन और आठ सौ ग्राम गांजा बरामद हुआ। मौके पर मौजूद किरायेदार सागर कुमार और उसकी पत्नी अंजली सिंह, मकान की मालकिन सविता कुमारी सहित दस लोगों को गिरफ्तार किया गया।

See also  ‘बीड़ी और बिहार’ पोस्ट को लेकर बैकफुट पर कांग्रेस, केरल सोशल मीडिया चीफ का इस्तीफा

कैश कांड: जस्टिस यशवंत वर्मा के खिलाफ महाभियोग की तैयारी, मॉनसून सत्र में सरकार ला सकती है प्रस्ताव

एसपी ने बताया कि अथमलगोला थाना इलाके के धर्मपुर गांव निवासी सागर कुमार साईं निवास में पत्नी के साथ किराये पर रहता है। दोनों पति-पत्नी मिलकर उस घर से अवैध असलहा और मादक पदार्थ की खरीद बिक्री करते थे। यह सब मकान मालिक और उसकी पत्नी सविता कुमारी की जानकारी में हो रहा था। छापेमारी के दौरान पुलिस ने दो हथियार तस्करों अभिषेक कुमार उर्फ भोकली और सन्नी कुमार को भी गिरफ्तार किया है।

ये दोनों मुंगेर जिले के काशीमंगज थाना इलाके के मकसेसपुर और पुरानी दुर्गा स्थान के पास के रहने वाले हैं। इसके अलावा पुलिस ने पिस्टल खरीदने के लिए पहुंचे शाहपुर थाना इलाके के पतालपुर गांव निवासी आर्यण कुमार, विकास कुमार, अथमल गोला थाना इलाके के धर्मपुर गांव निवासी रोहित सिंह, बक्सर जिले के सिमरी थाना इलाके के माणिकपुर गांव निवासी राहुल चौधरी और बिहटा थाना इलाके के बाजार समिति राघोपुर निवासी शुभम कुमार को गिरफ्तार कर लिया।

See also  पटना में 80 लाख का कोडीन कफ सिरप जब्त, डाक पार्सल में छिपाकर हिमाचल प्रदेश से आया खेप, पुलिस ने 6 को किया गिरफ्तार

झारखंड में बड़े पैमाने पर IPS अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के SP बदले गए

सिटी एसपी पश्चिमी ने बताया कि गिरफ्तार किये गए शुभम कुमार, सागर कुमार, सन्नी कुमार और अभिषेक कुमार का पुराना आपराधिक इतिहास है। इस गैंग में शामिल फरार लोगों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

सिटी एसपी पश्चिमी ने बताया कि सागर कुमार मुंगेर से पिस्टल का पार्ट्स मंगाता था और पटना में उसे तैयार कर उसकी खरीद-बिक्री करता था। इसके अलावा मादक पदार्थों की तस्करी भी करता था। पूछताछ में आरोपितों ने बताया कि वे मुंगेर से अवैध हथियार को मंगाते हैं और अधिक मुनाफा लेकर शहर के विभिन्न क्षेत्रों में अपने सहयोगियों के माध्यम से उसका बिक्री करते हैं। यह गैंग दो माह से अवैध असलहा के तस्करी में लगा हुआ था।

क्या राजदीप सरदेसाई को India Today से निकाल दिया गया ? आखिरी बुलेटिन में उन्होंने क्या कहा ?

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now