रांची के हिंदपीढ़ी की लड़कियों ने पुलिस और कांग्रेस नेताओं को खूब छकाया, मर्जी से ‘बॉयफ्रेंड’ के साथ भागी थीं कर्नाटक, कल होगी वापसी

Picture of Live Dainik

Live Dainik

January 15, 2025

रांची के हिंदपीढ़ी से गायब हुई दो बहनें बरामद, पिता ने अपहरण का दर्ज कराया था केस

रांची : इस वक्त की बड़ी खबर रांची से आ रही है जहां हिंदपीढ़ी से गायब दो बहने कर्नाटक से बरामद कर लिया गया है। रहस्मय तरीके से दोनों लड़की दोपहर 12 बजे के आसपास रहस्मय तरीके से गायब हो गई थी।अज्ञात ऑटो चालकों पर मामला दर्ज किया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए IG रांची ने एक स्पेशल टीम का गठन कर दोनों गायब लड़कियों को जल्द से जल्द ढूंढ लाने का टास्क दिया था।

ऑटो वाला गिड़गिड़ाता रहा…वो पीटती रही… गाली देती रही… अब यूपी पुलिस लड़की का उतारेगी ‘नशा’ या ऑटो वालों की फिर होगी पिटाई ?

रघुवर दास के आने से झारखंड की सियासत उलटफेर, JMM छोड़ BJP में शामिल होंगे पूर्व मंत्री

अपहरण नहीं लव अफ़ेयर का था मामला ?

पुलिस सूत्रों से पता चला है कि दोनों लड़कियां सुरक्षित है। अब जांच में पता चला है की यह मामला अपहरण से नहीं बल्कि एक लव अफेयर से जुड़ा हुआ था। पुलिस टीम दोनों बहनों और एक युवक को लेकर हवाई जहाज से रांची लौट रही है और जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा। मंगलवार को मंत्री इरफान अंसारी और कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने दोनों बहनों के पिता से मुलाकात की थी और दावा किया था कि अगले 24 घंटे में इसको लेकर अच्छी सूचना आ जाएगी। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की सरकार दोषियों पर कठोर कार्रवाई करेगी।

See also  रांची में शराब फैक्ट्री पर छापा, RJD के पूर्व MLC सुबोध राय समेत तीन गिरफ्तार, 303 पेटी नकली शराब जब्त

वर्ल्ड ग्लोबल ट्राइबल क्वीन प्रतियोगिता में झारखंड का दबदबा, रांची की पूजा लकड़ा बनी ग्लोबल क्वीन वर्ल्ड, खूंटी की अभिजल कंडुलना को ट्राइबल क्लीन अर्थ का खिताब

घर से आधार कार्ड अपडेट कराने निकलीं थीं

रांची पुलिस ने इस मामले को सुलझाने के लिए अपने टेक्निकल सेल को एक्टिव कर दिया था। पुलिस की टेक्निकल सेल ने जानकारी दी कि दोनों लड़कियां कर्नाटक में है। इसके बाद पुलिस की एक टीम कर्नाटक गई और दोनों को बरामद किया। दोनों के रांची आने के बाद पुलिस पूरे मामले का खुलासा करेगी। दोनों नाबालिग बहनें 11 जनवरी को आधार कार्ड ठीक कराने कांटा टोली स्थित मंगल टॉवर गई थी वहां से निकलने के बाद एक ऑटां चालक उसे हिंदपीढ़ी स्थित घर ले जाने की बात कही।

See also  पुलिस मुखबिरी के आरोप में नक्सलियों ने झोला छाप डॉक्टर की गोली मारकर कर दी हत्या

ऑटो चालक दोनों लड़कियों को हिंदपीढ़ी ले जाने की जगह दूसरे रास्ते पर लेकर जाने लगा। इसके बाद दोनों को संदेह हुआ और अपने पिता को फोन करके पूरी बात बताई। पिता से बातचीत के दौरान ही दोनों के फोन ऑटो चालक ने छीन लिये। इसके बाद दोनों बेटियों से पिता की बातचीत नहीं हुई और पिता ने इसी आधार पर ऑटो चालक के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज करा दिया।

सैफ अली खान और करीना कपूर के बांद्रा वाले घर में हुई चोरी; चाकू के हमले से घायल हुए एक्टर

रांची से कर्नाटक-केरल सीमा तक कैसे पहुंचीं सगी बहनें

दोनों सगी बहनें कर्नाटक-केरल के बॉर्डर के पास राँची पुलिस ने कर्नाटक पुलिस की सहायता से बरामद कर लिया है।दोनों लड़कियां अपने प्रेमी के साथ गई थी। दोनों लड़कियां सुरक्षित हैं और उन्हें पुलिस की टीम राँची लेकर लौट रही है।सम्भवतः इस सम्बंध में राँची पुलिस कल यानी गुरुवार को प्रेसवार्ता कर विस्तार से खुलासा कर सकती है।

See also  UP कैडर के IPS अजय पाल शर्मा का बंगाल में वीडियो वायरल, कहा-अच्छे से खबर लेंगे, फिर रोना नहीं, अखिलेश ने BJP का एजेंट बताया

सूत्रों के अनुसार,दोनों बहनों ने पूरी प्लानिंग के साथ अपने प्रेमी के साथ राँची से भागी थी।इस मामले में पुलिस ने आधा दर्जन से ज्यादा युवकों को हिरासत में लिया है। सूत्रों के मुताबिक अपहरण की कहानी बनाने के लिए वायरल किया गया ऑडियो पूरी तरह फर्जी निकला है।दोनों लड़कियों का अपहरण नहीं किया गया था बल्कि शादी के इरादे से दोनों बहनें अपने अपने प्रेमी संग भाग गई थी।पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लिया और दोनों बहनों को सकुशल बरामद करते हुए राँची लाया जा रहा है।

रांची पुलिस को मिली कामयाबी

टेक्निकल सेल की मदद से सिटी एसपी राज कुमार मेहता और कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तीन दिनों तक झारखण्ड के कई जिले सहित राज्य से बाहर भी तीन राज्यों में छापेमारी की है।उसके बाद पुलिस को यह सूचना मिली कि दोनों लड़कियां कर्नाटक में हैं।इसके बाद पुलिस की एक टीम ने कर्नाटक पुलिस की सहायता से दोनों को बरामद कर लिया।

IPS अधिकारी शिवदीप लांडे का इस्तीफा राष्ट्रपति ने किया मंजूर, शुरू कर सकते है राजनीतिक पारी

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now