मंत्री राधाकृष्ण किशोर मेदिनीनगर मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में गड़बड़ी देख हो गए गरम, अटेंडेंस रजिस्टर को किया जब्त, नोडल एजेंसी पर कार्रवाई का निर्देश

Picture of Live Dainik

Live Dainik

December 30, 2024

मंत्री राधाकृष्ण किशोर मेदिनीनगर मेडिकल कॉलेज में गड़बड़ी देख हो गए गरम, अटेंडेंस रजिस्टर को किया जब्त, नोडल एजेंसी पर कार्रवाई का निर्देश

पलामू:वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के अनुबंध आधारित स्वास्थ्य कर्मियों की हाजिरी बही(अटेंडेंस रजिस्टर) जब्त कर ली है. साथ ही अधिकारियों को मामले की जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया है.

रांची में होटल के मैनेजर को अपराधियों ने मारी गोली, अस्पताल में कराया गया भर्ती

मेडिकल कॉलेज के सफाई कर्मियों की नोडल एजेंसी की जिम्मेदारी बालाजी नामक कंपनी पर है. वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने कुछ दिन पहले मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल का निरीक्षण किया था. इस निरीक्षण में कई अनियमितताएं पाई गई थीं. स्वास्थ्य मंत्री ने एक सप्ताह के अंदर मेडिकल कॉलेज की स्थिति बदलने का निर्देश दिया था.

तंबाकू नहीं देने पर मार दी गोली, बिहार से कोयला लेने आये ट्रक के ड्राइवर और खलासी को मारी गोली

वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने स्वास्थ्य विभाग और मेडिकल कॉलेज के प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक की. इस बैठक के दौरान बालाजी कंपनी के कर्मियों की हाजिरी बही जब्त कर ली गई. वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने कहा कि मेडिकल कॉलेज को 135 सफाई कर्मियों की जरूरत है लेकिन मात्र 51 कर्मी ही तैनात हैं. उनमें से भी 47 कर्मियों की हाजिरी बन रही थी. पंजी को जब्त कर अपर समाहर्ता को मामले की जांच करने को कहा गया है.

See also  Ranchi का शातिर चोरः गैस कटर से काटकर मोबाइल दुकान में कर ली 30 लाख की चोरी

खूंटी में अपराधियों का तांडवः दो शोरूम में की फायरिंग, बाल-बाल बचे सुरक्षा गार्ड

वित्त मंत्री ने कहा कि मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर समेत सभी कर्मियों को यूनिफॉर्म में रहने को कहा गया है. अगले तीन दिनों में यह व्यवस्था लागू हो जाएगी, ताकि इलाज कराने वाले मरीजों को कोई परेशानी न हो और यह भी पता चल सके कि दलाल है या नहीं.उन्होंने कहा कि यह गंभीर मामला है. सरकार से तीन शिफ्ट में सफाई का ठेका है, लेकिन मात्र 51 कर्मचारी ही तैनात किए गए हैं. यही कारण है कि मेडिकल कॉलेज में गंदगी रहती है. उन्होंने बताया कि हेमंत सोरेन की सरकार स्वास्थ्य और शिक्षा पर विशेष ध्यान दे रही है. जिस उद्देश्य से मेडिकल कॉलेज का निर्माण हुआ था, उस उद्देश्य की पूर्ति हो.

झारखंड में बादल छंटने के आसार, कल 4 डिग्री तक गिरेगा पारा

वहीं उन्होंने कहा कि मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में आयुष्मान भारत के तहत भी इलाज नहीं मिल रहा है. वे खुद इस मामले में पहल कर बात करेंगे. मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने कहा कि सभी कर्मचारियों की बायोमेट्रिक हाजिरी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है

See also  JPSC News: डिप्टी कलेक्टर के पद पर नियुक्ति देने का आदेश, डिग्री को लेकर जेपीएससी ने आवेदन किया था निरस्त
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now