झारखंड में बादल छंटने के आसार, कल 4 डिग्री तक गिरेगा पारा

Picture of Live Dainik

Live Dainik

December 30, 2024

thand

Jharkahnd Weather Report: रांची सहित पूरे झारखंड में सोमवार से बादल छंटने के साथ मौसम के साफ रहने के आसार हैं। हालांकि अगले 24 घंटे के बाद (मंगलवार को) न्यूनतम तापमान में तेजी से गिरावट दर्ज होगी।

पूर्वानुमान में न्यूनतम पारा 3 से 4 डिग्री तक नीचे जा सकता है। इसके बाद ठंड के और बढ़ने के आसार हैं। कनकनी में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। हालांकि सोमवार को तापमान में बहुत ज्यादा बदलाव होने के आसार नहीं है।

BPSC छात्रों के समर्थन में बिहार में चक्का जाम, प्रशांत किशोर पर भड़के तेजस्वी; साजिश का आरोप

झारखंड में पिछले 24 घंटों के दौरान कुछ जिलों में बारिश हुई। इस दौरान पलामू, गढ़वा, लातेहार, चतरा, लोहरदगा और गुमला आदि जिलों में घना कुहासे छाया रहा। सुबह के समय पलामू में दृश्यता 200 मीटर से भी कम रही।

पिछले 24 घंटों के दौरान सबसे अधिक बारिश लातेहार में 8.5 मिमी बारिश हुई। इसके अलावा सिमडेगा, पलामू, गढ़वा, लोहरदगा और गुमला में दो मिमी से कम बारिश हुई।

See also  नेतरहाट की वादी देख गदगद हुए शिवराज सिंह चौहान, आलू और नाशपाति की खेती को दिलाएंगें बढ़ावा, मकई घट्टा और भापल सलाद का लिया स्वाद

रांची समेत राज्य के अधिकांश जिलों में न्यूनतम पारा सामान्य से 7 डिग्री तक अधिक रहा। सबसे ज्यादा न्यूनतम पारा सरायकेला का 18.2 डिग्री रहा। राज्य में न्यूनतम तापमान सामान्य से कई डिग्री ऊपर होने के कारण कनकनी में कमी आ गई है।

काम दिलाने के बहाने महिला से दरिंदगी, खंडहर में ले जाकर दो लोगों ने किया गैंगरेप

वहीं, जमशेदपुर का न्यूनतम तापमान 17.0 और मेदिनीनगर मे 15.3 डिग्री रहा। वहीं राज्य में अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक चल रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार राज्य में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से आसमान में बादल कायम थे, लेकिन झारखंड पहुंचकर यह कमजोर हो चुका है। बादल छंटने के साथ ठंड बढ़ेगी।

प्रमुख स्थानों का तापमान

जिले | अधिकतम | न्यूनतम
धनबाद 25.5 14.2

चतरा 27.1 14.0

रांची 26.3 15.5

गढ़वा 28.9 15.0

देवघर 28.2 15.4

जमशेदपुर 28.4 17.0

मेदिनीनगर 30.0 15.3

सरायकेला 30.6 18.2

पू.सिंहभूम 28.0 16.8

बोकारो 27.7 17.2

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now