शारदा सिन्हा के छठ गीत पर अमेरिका में इस नन्हे कलाकार ने बजाई बांसुरी, VIDEO वायरल

Picture of Live Dainik

Live Dainik

November 7, 2024

america-boy-fluat

महापर्व  छठ की शुरुआत हो गई है। छठव्रती नहाय खाय के साथ पर्व की शुरुआत करते हैं। छठ की धूम के बीच अमेरिका में एक नन्हे कलाकार का वीडियो वायरल हो रहा है। 12 साल के इस कलाकार ने पद्मश्री शारदा सिन्हा के छठ गीत पर बांसुरी बजाई।

इस वीडियो को भाजपा नेता और बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने शेयर किया है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। छठ महापर्व की ऐतिहासिक महत्ता है। इसे उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड के कई हिस्सों में धूमधाम से मनाया जाता है।

हेमंत सोरेन ने 25 लाख में एक सीट बेची; बाबूलाल मरांडी के पोस्ट पर मचा बवाल

इस पर्व में लोग सूर्य और छठी माई की विधिवत पूजा करते हैं। वायरल वीडियो में दिख रहे इस नन्हे कलाकार का नाम अविरल झा है। अविरल अपने माता-पिता के साथ डलास, अमेरिका में रहता है। अविरल के पिता सौरव झा आईटी इंजीनियर हैं और मां मोना झा ने जॉर्जिया टेक यूनिवर्सिटी से कंप्यूटर साइंस में बीटेक और एमएस किया है।

See also  झारखंड में JMM के मंत्री तय, कांग्रेस में जोर आजमाइश; कब होगा हेमंत कैबिनेट का विस्तार

अरविरल 12 साल का है और डॉ नलिनीकांत झा का पोता है, जो भागलपुर विश्वविद्यालय के कुलपति थे। अविरल बिहार के बांका जिले के तिलडीहा गांव का रहने वाला है। अविरल के वीडियो को बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भी शेयर किया है।

10 नवंबर को पीएम मोदी रांची में करेंगे रोड़ शो, चंदनकियारी और गुमला में रैली, राहुल गांधी 8 को लोहरदगा और सिमडेगा में करेंगे सभा

उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए लिखा है- “बिहार के बेटे अविरल झा ने अपनी सुंदर प्रस्तुति से अमेरिका में होते हुए हर बिहारी के दिल को छू लिया है। अपने पर्व और संस्कार हमें अपनी जड़ों से हमेशा जोड़े रखते हैं। अविरल झा को बहुत-बहुत शुभकामनाएँ। आपके ऊपर छठी मइया की कृपा बनी रहे।”

See also  पुलिस बैरक में राइफल साफ करते समय दबा ट्रिगर, सिर में गोली लगने से हवलदार की मौत

पूर्व खनन अधिकारी के ठिकानों पर छापा, CBI को मिले 65 लाख कैश व गहने

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now