10 नवंबर को पीएम मोदी रांची में करेंगे रोड़ शो, चंदनकियारी और गुमला में रैली, राहुल गांधी 8 को लोहरदगा और सिमडेगा में करेंगे सभा

Picture of Live Dainik

Live Dainik

November 7, 2024

10 नवंबर को पीएम मोदी रांची में करेंगे रोड़ शो, चंदनकियारी और गुमला में रैली, राहुल गांधी 8 को लोहरदगा और सिमडेगा में करेंगे सभा

रांची: छठ पूजा के बाद झारखंड में पहले चरण के चुनाव के लिए चुनाव प्रचार उफान पर होगा। चुनाव प्रचार खत्म होने से पहले पीएम मोदी और राहुल गांधी अपने कार्यक्रम के माध्यम से पूरी ताकत झोकेंगे। 10 नवंबर को प्रधानमंत्री दूसरी बार चुनाव प्रचार के लिए झारखंड आ रहे है।

राहुल गांधी की नागरिकता के मुद्दे पर CBI ने शुरू की जांच, दिल्ली हाई कोर्ट को दी जानकारी
10 नवंबर को पीएम मोदी रांची से बीजेपी उम्मीदवार सीपी सिंह के लिए रोड़ शो करेंगे। ओटीसी ग्राउंड से न्यू मार्केट तक पीएम मोदी रांची में रोड़ शो करेंगे। इसके साथ ही प्रधानमंत्री मोदी नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी के विधानसभा क्षेत्र चंदनकियारी और गुमला में बीजेपी उम्मीदवार पूर्व सांसद सुदर्शन भगत के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे।

कल्पना सोरेन ने गांडेय में खाया खरना का प्रसाद, छठी मईया के आगे हुईं नतमस्तक
वहीं दूसरी ओर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी आठ नवंबर को रांची पहुंच रहे है। राहुल गांधी सिमडेगा और लोहरदगा में कांग्रेस उम्मीदवार के समर्थन में सभा को संबोधित करेंगे। इसके साथ ही गृह मंत्री अमित शाह के 11 नवंबर को झारखंड आने का कार्यक्रम संभावित है। वो 11 नवंबर को जमशेदपुर और हजारीबाग में पदयात्रा में भाग लेंगे। वहीं 11 नवंबर को पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के विधानसभा क्षेत्र में कार्यक्रम को संबोधित कर सकते है।

See also  रांची में दोस्त ने की दोस्त की हत्या, उधार का पैसा मांगना बना कारण, आरोपी गिरफ्तार
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now