- Advertisement -
krishi vyapar mela 2026

बिहार के हाजीपुर में करंट लगने से 9 कांवरियों की मौत, 11 हजार वोल्ट के तार से सट गया डीजे; 6 झुलसे

Electric_current

बिहार के वैशाली जिले के हाजीपुर में रविवार की रात दर्दनाक हादसा हुआ। पहलेजा स्थित गंगा नदी से जल लेकर आ रहे 9 कांवरियों की झुलसकर मौत हो गई। घटना औद्योगिक थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर गांव में (नाइपर के सामने) रविवार की रात करीब 11.40 बजे की है। हाई-वोल्टेज तार की चपेट में आने से 8 कांवरियों की मौके पर मौत हो गई, जबकि छह लोग गंभीर रूप से झुलस गए। इलाज के दौरान एक घायल ने दम तोड़ दिया। कांवरियों का जत्था पहलेजा घाट से गंगाजल भरने और बाबा हरिहरनाथ का जलाभिषेक करने के लिए निकला था। हादसे में मृत कांवरिए जेठुई गांव के रहने वाले हैं।

सरयू राय ने थाम लिया जेडीयू का दामन, विधानसभा चुनाव से पहले नीतीश ने कर दिया बड़ा खेला

कांवरियों का जुलूस गांव से करीब 500 मीटर दूर बढ़ा होगा कि हादसा हो गया। एक ट्रॉली पर डीजे और साउंड सिस्टम सेट किया हुआ था, जो 11 हजार वोल्ट के तार से सट गया। इससे पूरी ट्रॉली में 11 हजार वोल्ट का करंट फैल गया और इसकी चपेट में कांवरिए आ गए। करंट लगने से 9 कांवरियों की मौके पर ही मौत हो गई वहीं छह झुलस कर गंभीर रूप से घायल हो गए। उनका इलाज कराया जा रहा है। बताया जा रहा है कि स्थिति ठीक नहीं है। मृतकों की संख्या में इजाफा हो सकता है।

See also  सिपाही पत्नी के साथ ट्रेन तक छोड़ने गया प्रेमी, पटना जंक्शन पर रंगे हाथ धर लिया पति

इस मामले में हाजीपुर एसडीपीओ ओम प्रकाश ने बताया कि डीजे ट्राली में बांधकर ले जाने के दौरान 11 हजार वोल्ट के तार में माइक सट गया, जिससे ट्राली में करंट फैल गया और आठ लोगों की मौके पर मौत हो गई। इस हादसे में झुलसे लोगों में दो ज्यादा गंभीर हैं। कांवरियों का जत्था हर साल पहलेजा घाट से जल भरकर बाबा हरिहरनाथ पर जलाभिषेक के लिए जाता है।

ममता बनर्जी ने हेमंत सोरेन से की फोन पर बात, कहा-तेनुघाट से अचानक पानी छोड़ा जाने के कारण आई बंगाल में बाढ़

आक्रोशित लोगों का कहना था कि जैसे ही तार में डीजे सटा और करंट लगा, बिजली विभाग को फोन किया गया, लेकिन फोन नहीं उठाया। यदि समय पर फोन उठ जाते तो करंट की चपेट में आने वाले युवकों को बचाया जा सकता था।

हादसे के बाद आक्रोशित लोगों ने बिजली विभाग के अफसरों और कर्मियों को मौके पर बुलाने की मांग को लेकर हंगामा किया और हाजीपुर-जंदाहा मार्ग को जामकर कर दिया। मौके पर पांच थानों की पुलिस और दमकल मौजूद थी। रात करीब पौने दो बजे समझाने-बुझाने के बाद ग्रामीण माने, फिर सभी आठ शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया। कई शव बुरी तरह झुलस गए हैं।

See also  शराब घोटाला के आरोपी गजेंद्र कुमार सिंह को कोर्ट से बड़ी राहत, ACB की विशेष अदालत ने दी जमानत

महिला इंस्पेक्टर के साथ रंगरलियां मना रहा था थानेदार, फौज लेकर पहुंची बीबी और खड़ा हो गया तमाशा

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now