बॉयफ्रेंड को लेकर बीच सड़क भिड़ीं लड़कियां; जमकर चली चप्पल, वीडियो वायरल

muzaffarpur-news

बिहार के मुजफ्फरपुर में दो लड़कियों के बीच सड़क पर जबरदस्त लड़ाई का वीडियो वायरल हो रहा है। यह घटना काजी मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के एक रेस्टोरेंट के पास हुई। बताया जा रहा है कि बॉयफ्रेंड को लेकर दोनों के बीच बहस हुई, जिसके बाद हाथापाई शुरू हो गई। वीडियो में दोनों लड़कियां एक-दूसरे पर चप्पलें बरसाती दिख रही हैं। यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लाइव दैनिक वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

मुजफ्फरपुर शहर के काजी मोहम्मदपुर थाना के सर्किट हाउस रोड पर स्थित एक रेस्टोरेंट के पास दो लड़कियों की लड़ाई का वीडियो सामने आया है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि दोनों लड़कियां एक-दूसरे पर चप्पलें फेंक रही हैं और हाथापाई कर रही हैं।

चिड़िया समझ ड्रोन को मगरमच्छ ने जबड़े में लिया दबोच, फिर जो हुआ… वायरल VIDEO देखें

बताया जा रहा है कि दोनों लड़कियां एक कैफे से निकलीं थीं। उनके बीच किसी लड़के ( बॉयफ्रेंड ) को लेकर बहस शुरू हो गई। यह बहस इतनी बढ़ गई कि दोनों लड़कियों ने बीच सड़क पर ही एक-दूसरे से लड़ाई करने लगीं।

See also  दीपिका पांडे सिंह के विभाग में बाहरी हस्तक्षेप! इंजीनियरों को धमकी.. बाबूलाल मरांडी ने लिखी CM हेमंत सोरेन को चिट्ठी

लड़ाई का वीडियो किसी ने बना लिया और सोशल मीडिया पर डाल दिया। देखते ही देखते यह वीडियो वायरल हो गया। लोग इस वीडियो को देखकर हैरान हैं और तरह-तरह की बातें कर रहे हैं। कुछ लोग लड़कियों के इस बर्ताव पर चिंता जता रहे हैं, तो कुछ इसे मजाक बना रहे हैं। वीडियो को लेकर शहर के चौक-चौराहों पर भी खूब चर्चा हो रही है।

वहां मौजूद दुकानदारों ने बताया कि जब लड़ाई शुरू हुई तो वहां लोगों की भीड़ लग गई। भीड़ में मौजूद एक लड़का और एक लड़की ने दोनों लड़कियों को अलग करने की कोशिश की, लेकिन वे नहीं माने। दोनों लड़कियां एक-दूसरे से इस तरह लड़ रही थीं जैसे कोई जानी दुश्मन हों। इस पूरे घटनाक्रम का किसी ने वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

नशीली दवा खिलाकर दशकों तक दूसरों से करवाता रहा पत्नी का रेप, 20 हजार वीडियो मिला, अब कोर्ट का फैसला

See also  Khemka Murder Update : खेमका की शवयात्रा में फूलमाला लेकर पहुंचा शूटर, पुलिस ने दबोचा
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now