ममता बनर्जी ने हेमंत सोरेन से की फोन पर बात, कहा-तेनुघाट से अचानक पानी छोड़ा जाने के कारण आई बंगाल में बाढ़

ममता बनर्जी ने हेमंत सोरेन से की फोन पर बात, कहा-तेनुघाट से अचानक पानी छोड़ा जाने के कारण आई बंगाल में बाढ़

रांची: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से बारिश और बाढ़ के हालात को लेकर चर्चा की। उन्होने बंगाल में आई बाढ़ के लिए झारखंड के तेनुघाट से अचानक छोड़े गए पानी को ज्रिम्मेदार बताया है। उन्होने कहा कि झारखंड का पानी बंगाल में बाढ़ ला रहा है ये मानव निर्मित है। इसको लेकर बीजेपी के नेताओं ने ममता बनर्जी और हेमंत सोरेन दोनों पर निशाना साधा है।

f2c2a0aa d4d5 49a7 a3d2 df3d4057b473

महिला इंस्पेक्टर के साथ रंगरलियां मना रहा था थानेदार, फौज लेकर पहुंची बीबी और खड़ा हो गया तमाशा
ममता बनर्जी से हेमंत सोरेन से बात करने के बाद अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर लिखा कि अभी मैंने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से बात की और बाढ़ की स्थिति पर चर्चा की। मैंने उनसे तेनुघाट से अचानक और भारी मात्रा में पानी छोड़े जाने के मामले पर चर्चा की, जिससे बंगाल में बाढ़ आ गई है।मैंने उनसे कहा कि झारखंड का पानी बंगाल में बाढ़ ला रहा है और यह मानव निर्मित है! मैंने उनसे अनुरोध किया कि कृपया इसका ध्यान रखें ।पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आगे कहा कि इस बीच मैं स्थिति पर नज़र रख रही हूं और मैंने दक्षिण बंगाल के साथ-साथ उत्तर बंगाल के सभी संबंधित डीएम से बात की है। मैंने डीएम से अगले 3/4 दिनों में विशेष रूप से सतर्क रहने और आपदा की स्थिति का उचित ध्यान रखने को कहा है। मैंने उनसे सभी एहतियाती कदम उठाने को कहा है ताकि कहीं भी कोई अप्रिय घटना न हो।

महिला इंस्पेक्टर के साथ रंगरलियां मना रहा था थानेदार, फौज लेकर पहुंची बीबी और खड़ा हो गया तमाशा
ममता बनर्जी के इस पोस्ट को नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी और असम के मुख्यमंत्री सह झारखंड बीजेपी के चुनाव सह प्रभारी हेमंता बिस्व सरमा ने इसे झारखंड की अस्मिता से जोड़ दिया है। नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी ने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि ममता बनर्जी का यह कहना है कि “झारखंड सरकार पश्चिम बंगाल में आई बाढ़ के लिए जिम्मेदार है और उन्होंने इसके लिए मुख्यमंत्री को खरी खोटी भी सुना दी है” !ममता बनर्जी जी अपनी तुच्छ राजनीति और कुशासन का ठीकरा झारखण्ड पर फोड़ना बंद करे ! झारखंडी अस्मिता से “हेमंत जी” समझौता कर सकते हैं पर “भारतीय जनता पार्टी झारखण्ड” बिलकुल यह 𝐅𝐚𝐤𝐞 𝐍𝐚𝐫𝐫𝐚𝐭𝐢𝐯𝐞 बर्दाश्त नहीं करेगी की बंगाल में बाढ़ झारखण्ड की वजह से आ रहा है …खुद का घर सम्भालिये, दूसरों पर दोषारोपण करना छोड़िये !

126095b2 60fa 4116 ba44 08eee7d573381e7f6211 3e1b 4e83 a829 8d11fdfa99bd
वही दूसरी ओर हेमंता बिस्व सरमा ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि मैं दीदी का सम्मान करता हूँ, लेकिन मैं उनकी इस धारणा को स्वीकार नहीं कर सकता कि झारखंड सरकार पश्चिम बंगाल में आई बाढ़ के लिए जिम्मेदार है। दोनों सरकारों को लोगों की कठिनाइयों को कम करने के लिए मिलकर काम करना चाहिए। हर साल, अरुणाचल और भूटान पहाड़ियों से आने वाला पानी असम में बाढ़ का कारण बनता है। हालांकि, हम अरुणाचल सरकार या रॉयल भूटान सरकार को दोष नहीं देते क्योंकि हम समझते हैं कि पानी की कोई सीमा नहीं होती और यह स्वाभाविक रूप से नीचे की ओर बहता है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now