लोहरदगा में लगातार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, पुल का पिलर घंसा, डायवर्सन बहने से आवागमन बाधित

लोहरदगा में लगातार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, पुल का पिलर घंसा, डायवर्सन बहने से आवागमन बाधित

लोहरदगा: झारखंड में मानसून पूरे परवान पर है। राज्य के कई जिलों में लगातार बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने लोहरदगा में बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी किया हुआ है। लगातार बारिश से खेत खलिहानों में पानी जमा हो गया है। जिले के लोगों को जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है।

गिरिडीह में लगातार हो रही बारिश के बाद बीच नदी में फंस गया कई ट्रैक्टर, बोकारो में तेनुघाट डैम के चार रेडियम गेट को खोला गया
भारी बारिश में लोहरदगा-कुजरा पथ पर नदी में बने पुल का पिलर धंस गया। जिससे वाहनों का परिचालन ठप हो गया है। वहीं लोहरदगा-घाघरा एनएच पथ-143 में कंडरा के समीप डायवर्सन बहने से आवागमन प्रभावित हुआ है। इस रास्ते बिहार, आड़िशा, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, मुंबई के लिए जाने वाले भारी वाहनों के परिचालन पर रोक लगा दी गई है। वहीं दूसरी ओर लोहरदगा-घाघरा एनएच पथ-143 में प्रतिदिन 1500 बॉक्साइट ट्रकों का परिचालन होता है, डायवर्सन के बहने से ट्रकों का परिचालन भी बंद हो गया है। दूसरी ओर लोहरदगा जिले के किस्को के नवाडीह कुंबाटोली गांव जाने वाली सड़क में पुल का संपर्क पथ बह गया है। जिससे स्थानीय को आवागमन करने में परेशानी हो रही है। लोहरदगा जिले के भक्सो कोयल नदी का जलस्तर बढ़ने से भक्सो कोयल नदी में स्थित इंटेक वेल पानी में पूरी तरह से डूब गया है। जिसके कारण जलापूर्ति ठप पड़ गई है। इस बारिश से लोहरदगा शहरी व ग्रामीण क्षेत्र के लोगों का घर से निकलना भी मुश्किल रहा। वहीं जोरदार बारिश के बाद धान रोपनी कार्य जोरों पर है। कई नदियां उफान है, शहरी क्षेत्र में जल जमाव से लोगों का बुरा हाल है।

तस्वीरों में देखिये बारिश के बाद के हालात

6c78604b 8e87 41fd a1b2 ba831bd3c425d7bac0e8 7c75 4aa1 bd0b 1d2a86a8429a476aaf67 8913 46a4 bc1c d5d282b55de6755eb8b1 b8e9 4a3c 8ecd 4bc990265ca6f32cca61 2e0e 47f3 bc93 3cfc8107d07da79f6b15 0c19 4668 a9e7 11b25039725d2a2fb402 7437 4de4 8bc4 329854c47463759ad5b0 1d0a 444e bd32 2bc2fbda7b68389ff917 2838 435b a243 f6fe194dcfda8a85f6ed bfe6 4559 bc6f 09e24a3139a1b3f8ddb2 166b 45db 8124 1e7c99fa5f75

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now