वीबी जी राम जी योजना में रिश्वत लेते JE गिरफ्तार, ACB ने घूस लेते रंगे हाथ पकड़ा

Picture of Live Dainik

Live Dainik

June 10, 2026

वीबी जी राम जी योजना में रिश्वत लेते JE गिरफ्तार, ACB ने घूस लेते रंगे हाथ पकड़ा

देवघरः एसीबी की टीम ने बुधवार को एक बड़ी कार्रवाई की। देवघर के मधुपुर अनुमंडल अंतर्गत करौं प्रखंड की डिंडाकुली पंचायत में वीबी जी राम जी योजना की ट्रेंच कम बंड (टीसीबी) योजना की राशि आवंटित करने के एवज में रिश्वत लेते हुए जूनियर इंजीनियर संतोष कुमार को दुमका एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी जेई को पांच हजार रुपये की रिश्वत लेते समय पकड़ा गया।
सात हजार से घटकर पांच हजार हुई मांग
एसीबी के अनुसार, टीसीबी योजना के एक लाभुक से राशि जारी कराने के बदले जेई संतोष कुमार ने पहले सात हजार रुपये रिश्वत की मांग की थी। जब लाभुक ने रिश्वत देने से इनकार कर दिया तो आरोपी जेई ने योजना की राशि जारी करने से साफ मना कर दिया। पीड़ित कुमार राणा ने इसकी शिकायत दुमका एंटी करप्शन ब्यूरो में की। शिकायत पर एसीबी टीम ने प्रारंभिक जांच की, जिसमें रिश्वत मांगने की पुष्टि हुई। इसके बाद एसीबी ने जाल बिछाकर कार्रवाई की और आरोपी को पांच हजार रुपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया.=।
इलाके में मचा हड़कंप, लोगों ने की कार्रवाई का स्वागत
इस घटना के बाद पूरे प्रखंड क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। स्थानीय लोगों में इस मामले को लेकर व्यापक चर्चा हो रही है। लोगों का कहना है कि सरकारी कार्यालयों में बिना घूस दिए काम कराना आम आदमी के लिए बेहद मुश्किल होता जा रहा है। स्थानीय लोगों ने एसीबी की इस कार्रवाई का स्वागत करते हुए कहा कि ऐसी सख्ती से भ्रष्टाचार पर अंकुश लगेगा और सरकारी कर्मचारियों द्वारा आम नागरिकों को अनावश्यक परेशान करने की प्रवृत्ति पर रोक लगेगी।
आरोपी को दुमका ले गई एसीबी टीम
गिरफ्तारी के बाद एसीबी की टीम आरोपी संतोष कुमार को दुमका ले गई।एसीबी अधिकारियों ने बताया कि आरोपी के खिलाफ आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया जाएगा।

See also  रांची के रिम्स से इलाज के दौरान बाल कैदी फरार, पेट दर्द की शिकायत के बाद कराया गया था भर्ती
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now