गिरिडीह में लगातार हो रही बारिश के बाद बीच नदी में फंस गया कई ट्रैक्टर, बोकारो में तेनुघाट डैम के चार रेडियम गेट को खोला गया

Picture of Live Dainik

Live Dainik

August 3, 2024

गिरिडीह में लगातार हो रही बारिश के बाद बीच नदी में फंस गया कई ट्रैक्टर, बोकारो में तेनुघाट डैम के चार रेडियम गेट को खोला गया

रांची: झारखंड में हो रही लगातार बारिश से नदियों का जलस्तर काफी बढ़ गया है। गिरिडीह में जलस्तर बढ़ने की वजह से बीच नदी में चार ट्रैक्टर फंस गया है। बताया जा रहा है कि मटरूखा में जलस्तर बढ़ने की वजह से बालू का अवैध उठाव में लगे चार ट्रैक्टर पानी के तेज बहाव में फंस गया। इन ट्रैक्टरों पर सवार मजदूर तो किसी तरह से जान बचाकर नदी के पार पहुंच गये लेकिन ट्रैक्टर फंसा रहा गया।

बारिश का कहरः रजरप्पा में दुकानें तेज बहाव में बह गई, बोकारो में पुल का स्पेन ध्वस्त, देवघर में रेल लाइन पर पानी, पलामू में कोयल नदी उफान पर
वही बोकारो में लगातार हो रही बारिश के बाद तेपुघाट डैम के चार रेडियल गेट को सुबह 10 बजे खोल दिया गया। इस गेट से 30000 क्यूसेक पानी का बहाव हो रहा है। डैम का गेट खोलने से दामोदर नदी उफान पर आ गई है। डैम का पानी दामोदर नदी में जाने से नदी ने रौद्र रूप ले लिया है।डैम का जलस्तर लगातार प्रत्येक घंटा डेढ़ फीट बढ़ रहा है। तेनुघाट बांध प्रमंडल बोकारो के सहायक अभियंता मंगल देव सिंह ने बताया कि डैम का जलस्तर 583 फिट हो चुका है। जिस कारण चार रेडियल गेट को खोला गया है। उन्होंने बताया कि अभी 30000 क्यूसेक पानी का डिस्चार्ज हो रहा है। जिस तरह से डैम में 30 से 40000 हेक्टेयर मीटर पानी आ रहा है। जिस कारण हो सकता है कि अन्य दो गेट को भी खोला जा सकता है। वर्तमान में चार गेट को थोड़ा अधिक खोलने पर 40000 क्यूसेक पानी का डिस्चार्ज होगा।

See also  लोहरदगा में लगातार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, पुल का पिलर घंसा, डायवर्सन बहने से आवागमन बाधित
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now