- Advertisement -
nashacm1nashacm1
- Advertisement -
nashacmaadnashacmaad
- Advertisement -
krishi vyapar mela 2026

दहेज में नहीं मिली बुलेट तो लौट गई बारात, अब दूल्हा समेत 7 के खिलाफ केस दर्ज

Picture of Live Dainik

Live Dainik

July 18, 2024

dulha news

UP News: शादी का सीजन चल रहा है। इन दिनों शादी के कारनामे मीडिया में छाई रह रही हैं। कहीं पर दूल्हन तो कहीं पर दूल्हे के अजीबोगरीब हरकत से दोनों परिवारों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हाल में यूपी के बांदा में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां शादी में बुलेट न मिलने पर दूल्हा भड़क गया और उसके घर वाले बारात वापस ले गए। मामला इतना बिगड़ गया कि बात पुलिस तक पहुंच गई। अब दहेज लेने के चक्कर में दूल्हा और उसके घर वालो पर केस दर्ज हो गया है।

खाते में 4 करोड़, 40 लाख की घड़ियां; गुलाब यादव और IAS हंस के ठिकानों से ED को क्या- क्या मिला?

शादी के समय जब दूल्हा पक्ष के लोग अड़े हुए थे, उस समय दुल्हन पक्ष के लोगों ने खूब मनाया था, लेकिन वो राजी नहीं हुए। जिस पर लड़की के पिता ने बुलेट देने के लिए एक महीने का समय मांगा और शादी के लिए पंचायत की। जिसके बाद शादी हुई लेकिन बुलेट न मिलने पर नवविवाहिता को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ना देना शुरू कर दिया। जिससे परेशान होकर पीड़ित पिता थाना पहुंचा और उसने दहेज लोभियों की शिकायत की। पीड़ित की शिकायत पर दूल्हे समेत 7 घरवालों के विरुद्ध गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया है। पुलिस जांच में जुटी हुई है।

See also  UGC NEET सहित 3 परीक्षाओं की नई तिथियां जारी, NTA ने जारी किया नया कैलेंडर, CBT मोड में होंगे पेपर

बुलेट और दो लाख की डिमांड

कालिंजर थाना क्षेत्र के रहने वाले पीड़ित ने पुलिस को बताया कि उन्होंने अपनी बेटी की शादी गिरवां थाना क्षेत्र में 25 फरवरी को तय की थी। पीड़ित ने अपनी हैसियत के अनुसार दहेज देकर बेटी की शादी करने की बात कही थी। जब बारात दरवाजे पर आ गई तो दूल्हे पक्ष के लोग दहेज में बुलेट और दो लाख रुपये की अतिरिक्त डिमांड करने लगे। पीड़ित ने अपनी हैसियत का हवाला देते हुए मना कर दिया। लेकिन इन्होंने विदाई तक व्यवस्था करने को कहा। पीड़ित गिड़गिड़ाता रहा लेकिन वो नहीं माने और सुबह दहेज में बुलेट न मिलने पर बारात लेकर वापस चले गए।

मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी हत्याकांड का हुआ खुलासा, काजीम अंसारी ने की थी निर्मम हत्या

बुलेट के लिए मांगा एक महीने का टाइम

उसने रिश्तेदारों को बुलाकर पंचायत की और दहेज में रुपये और बुलेट के लिए एक महीने का समय मांगा। जिसके बाद दूल्हे और उसके परिजनों ने दोबारा आकर शादी की रस्में पूरी की। पीड़ित ने आगे आरोप लगाया कि बेटी जैसे ही ससुराल पहुचीं तो मौजूद ससुरालीजनों ने दहेज को लेकर प्रताड़ना देना शुरू कर दिया। बुलेट न मिलने पर मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने शुरू कर दिया। पीड़ित जब बेटी को ससुराल लेने गया तो उसे भी धमकी दी। उसने पुलिस बुलाई और पुलिस की मौजूदगी में बेटी को ससुराल से मायके लेकर पहुंचा।

See also  भांजे से रातभर बात करती थी महिला, भेजती थी अपनी तस्वीर, पति ने रोका तो काफी में दे दिया जहर

इस दौरान उसके गहने और कपड़े सब कुछ ससुरालियों ने रख लिया। उसने बेटी के खातिर के फिर से पंचायतें और रिश्तेदारों से गिड़गिड़ाया लेकिन बात नहीं बनी। जिससे परेशान होकर उसने पुलिस से शिकायत की है। पुलिस ने पीड़ित पिता की तहरीर पर दूल्हे सहित 7 ससुरालीजनों के खिलाफ गंभीर धारा में केस दर्ज किया है।

झारखंड में नियुक्तियों, नई योजनाओं और विधि व्यवस्था को लेकर हेमंत सोरेन गंभीर, एक हफ्ते के अंदर दूसरी बार अधिकारियों के साथ की बैठक

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now