खाते में 4 करोड़, 40 लाख की घड़ियां; गुलाब यादव और IAS हंस के ठिकानों से ED को क्या- क्या मिला?

Picture of Live Dainik

Live Dainik

July 18, 2024

IAS अधिकारी संजीव हंस के ठिकानों पर ED की छापेमारी, कैश और ज्वेलरी बरामद

Bihar News: बिहार के आईएएस अधिकारी संजीव हंस और पूर्व विधायक गुलाब यादव के पटना सहित 4 शहरों में 20 से अधिक ठिकानों पर ईडी की छापेमारी पूरी हो गई है। इस दौरान दोनों के पास बड़ी संख्या में काली कमाई से संबंधित दस्तावेज और कई साक्ष्य मिले हैं। संजीव हंस के पटना स्थित सरकारी आवास से 40 लाख रुपये से ज्यादा मूल्य की 15 से अधिक लग्जरी घड़ियां मिली हैं। इसमें राडो, रोलेक्स, मांट ब्लैंक समेत कई अन्य बड़े और महंगे ब्रांड की घड़ियां शामिल हैं। 1 किलो सोने की ज्वेलरी भी मिली है। इन सामानों को ईडी ने जब्त कर लिया है।

गुलाब यादव के बैंक खातों में 4 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जमा मिली है। हालांकि, इस रुपये का एक हिस्सा उन्होंने इस बार लोकसभा चुनाव में खर्च कर दिया। इसकी जांच भी अलग से चल रही है। इस बार झंझारपुर लोकसभा चुनाव में वे बसपा के प्रत्याशी थे। गुलाब के पास कई संपत्तियों के कागजात मिले हैं, जिनकी खरीद के सही स्रोत की जांच की जा रही है।

See also  Loksabha में स्वीकर पद के लिए पहली बार होगा चुनाव, ओम बिरला और के सुरेश ने किया नामांकन

मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी हत्याकांड का हुआ खुलासा, काजीम अंसारी ने की थी निर्मम हत्या

इसके अलावा आईएएस संजीव हंस का अमृतसर में एक घर का भी पता चला है। कुछ दूसरे शहरों में भी जमीन-जायदाद के कागजात मिले हैं। इन सभी की जांच चल रही है। इसके बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी कि कौन-कौन सी संपत्ति में कितनी काली कमाई का निवेश है। जांच में यह भी पाया गया कि आईएएस हंस ने अपने सेवानिवृत्त पिता के नाम पर भी कई संपत्तियां खरीदी हैं। उनके पिता पंजाब सरकार के सेवानिवृत्त पदाधिकारी हैं। उन्होंने अब तक कई विदेश यात्राएं भी की हैं। इसकी जांच की जा रही है कि इनमें कितनी यात्राओं की सूचना उन्होंने सरकार को दी थी और कितने की नहीं दी थी।

ईडी ने दर्ज किया महिला का बयान

ईडी ने उस महिला वकील का भी बयान बुधवार को दर्ज किया है, जिन्होंने संजीव हंस और गुलाब यादव के खिलाफ दुष्कर्म, प्रलोभन, धोखाधड़ी समेत अन्य आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया था। यह महिला बिहार की रहने वाली है, लेकिन इलाहाबाद हाई कोर्ट में प्रैक्टिस करती हैं। इन्होंने बताया कि इन दोनों ने इस मामले को समाप्त कराने के लिए उनके खाते में 90 लाख रुपये ट्रांसफर भी किये थे। करीब 20 लाख रुपये मूल्य की एक गाड़ी भी खरीद कर उन्हें दी थी। महिला के दर्ज बयान की जांच भी ईडी कर रही है।

See also  नीतीश कुमार ने पीएम मोदी का पांव छू कर किया बिहार का अपमान- प्रशांत किशोर

झारखंड में नियुक्तियों, नई योजनाओं और विधि व्यवस्था को लेकर हेमंत सोरेन गंभीर, एक हफ्ते के अंदर दूसरी बार अधिकारियों के साथ की बैठक

दरवाजा तोड़कर अंदर घुसी ईडी की टीम

आधिकारिक सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, ईडी की टीम जब मंगलवार को आईएएस संजीव हंस के पटना के बेली रोड स्थित सरकारी आवास में पहुंची, तो अंदर प्रवेश करने के लिए पहले गेट पर सुरक्षा कर्मी से मशक्कत करनी पड़ी। इसके बाद जब मुख्य द्वार से अंदर प्रवेश की, तो आईएएस अधिकारी ने स्वयं को अपने आवास में बंद कर लिया। काफी देर बाद भी जब उन्होंने दरवाजा नहीं खोला, तो अंत में ईडी की टीम दरवाजा तोड़कर अंदर घुसी। उसके बाद छापेमारी की कार्रवाई शुरू की गई।

BJP के कार्यक्रम में चिकन चावल परोसे जाने पर उठे सवालः देवयानी एकादशी के दिन मांस का सेवन ! पूर्व विधायक कुणाल सारंगी ने ली चुटकी

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now