Jharkhand Weather: रांची सहित इन जिलों में भारी बारिश के आसार, मौसम विभाग का अलर्ट

Picture of Live Dainik

Live Dainik

July 1, 2024

रांची अचानक बदला मौसम का मिजाज ,राजधानी समेत झारखंड के कई जिलों में बारिश,गर्मी से मिली राहत

Jharkhand weather: पूरे झारखंड में मानसून फैल चुका है। कई जगहों पर बारिश भी हो रही है, जिसकी वजह से राज्य के लोगों को गर्मी से राहत मिली है। पारा भी नीचे चला गया है। अब मौसम विभाग ने बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। जिसमें कहा गया है कि रांची सहित झारखंड के कई हिस्सों में सोमवार से अगले दो दिन भारी बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग ने संताल के देवघर, दुमका, गोड्डा आदि जिलों के साथ ही पश्चिम बंगाल से सटे जिलों में भारी बारिश का यलो अलर्ट भी जारी किया है। बारिश की वजह से पिछले 24 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान में एक से 9 डिग्री तक की कमी आई है।

मौसम विभाग के अनुसार झारखंड में दो साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना है। इनमें एक सिस्टम राज्य के ऊपर और दूसरा यूपी के पूर्वी भागों से लेकर बिहार होते हुए झारखंड के कुछ हिस्सों में होने से अच्छी बारिश का अनुमान है।

See also  हेमंत सोरेन ने राजा पीटर के लिए प्रचार करने पर अमित शाह पर साधा निशाना, पूछा विकास मुंडा को कैसे मिलेगा इंसाफ

Flood In Bihar: नेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा, कई नदियां उफानाई

सीजन में सबसे अधिक बारिश

इधर, पिछले 24 घंटों के दौरान हजारीबाग, पलामू, गढ़वा, बोकारो, गुमला और राज्य के उत्तरी जिलों में अच्छी बारिश हुई। सबसे अधिक हजारीबाग के विष्णुगढ़ में 118.3 मिमी बारिश हुई। राज्य में पिछले 24 घंटों के दौरान औसत 19.2 मिमी बारिश दर्ज की गई। यह इस मानसून सीजन में सबसे अधिक बारिश बताई जा रही है। इधर, रांची के मांडर में 35.0 और ओरमांझी में 23.6 मिमी बारिश हुई।

इन जिलों में येलो अलर्ट जारी

मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया, झारखंड में पिछले 24 घंटों के दौरान अच्छी बारिश हुई। रांची के शहरी क्षेत्रों को छोड़कर अन्य हिस्सों में भी बारिश हुई। अगले 24 घंटों के दौरान भी पूरे राज्य में बारिश होने का अनुमान व्यक्त किया गया है। जबकि संताल परगना के देवघर, दुमका और अन्य जिलों के साथ पश्चिम बंगाल से सटे जिलों में अगले दो दिनों के दौरान कहीं कहीं भारी बारिश होने का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

See also  गोड्डा के डुमरिया पुल पर मंडराने लगा खतरा, कुछ ही साल में हो गया जर्जर, पिलर में कई जगह दरारें

पाल होटल अग्निकांड: बेटे ने मां की मौत का बनवाया फर्जी सर्टिफिकेट, अमेरिका में कर दिया 83 लाख का खेला!

जाने रांची में कैसा रहेगा मौसम

रांची और आसपास के इलाकों में सोमवार को बारिश होने का अनुमान व्यक्त किया गया है। इस दौरान एक-दो जगहों पर भारी बारिश भी हो सकती है। रांची में रविवार को शहरी क्षेत्र में मात्र तीन मिमी बारिश हुई। जबकि, पिछले 24 घंट में कांके में 18.4 मिमी, ओरमांझी में 23.6, मांडर में 35.2 और खलारी में 15.5 मिमी बारिश हुई। इससे शहर का मौसम ठंडा हो गया।

तापमान में गिरावट दर्ज

बारिश होने से शहर के अधिकतम तापमान में पिछले 24 घंटों की तुलना में 1.5 डिग्री की कमी आई। जबकि, न्यूनतम तापमान करीब एक डिग्री नीचे आया। रांची का रविवार को अधिकतम तापमान 31.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24.0 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार राज्य में पिछले 24 घंटों के दौरान औसत 19.2 मिमी बारिश हुई। यह इस मानसून सीजन में 24 घंटे के बारिश में सबसे अधिक है। राज्य में एक जून से अब तक 73.5 मिमी बारिश हुई है। जो औसत बारिश 189.5 मिमी से 61 फीसदी कम है।

See also  कांग्रेस की समितियों ने झारखंड में बढ़ाई चिंता! एक ही सीट पर अलग-अलग प्रत्याशियों के नाम

ICC T20 World Cup: विश्व विजेता बनने के बाद टीम इंडिया हुई मालामाल, BCCI देगी 125 करोड़

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now