डेस्कः बिहार के जमुई में अपराधियों ने एक बड़ी लूट की घटना को अंजाम दिया है। सात हथियाबंद बदमाशों ने स्वर्ण कारोबारी से 50 लाख रुपये की लूट की। लूट का विरोध करने पर बदमाशों ने कारोबारी को गोली मार दी। लूट की ये वारदात थाने से महज 500 मीटर की दूरी पर हुई है।
बिहार के बड़े न्यूरोसर्जन डॉ. सत्येंद्र कुमार से मांगी गई रंगदारी, दो राज्यों से आया फोन कॉल, कहा-एक करोड़ दो नहीं दो बीबी गई
दरअसल, जमुई-मलयपुर मेन रोड़ के आंजन नदी पुल के पास 7 हथियारबंद नकाबपोश हथियारबंद बदमाशों ने हथियार के बल पर 50 लाख रुपए की स्वर्ण व्यवसायी से लूटपाट की। विरोध करने पर स्वर्ण व्यवसायी को हथियार के वट से सिर पर हमला कर घायल कर दिया। सभी फरार हो गया। घायल की पहचान शहर की पुरानी बाजार निवासी विक्रम उर्फ विक्की सोनी 35 वर्ष के रूप में की गई है।
बिहार में ठंड का कहर जारी, पटना सहित 22 जिलों में कोल्ड डे का अलर्ट जारी
घायल ने बताया कि वह थोक सोना चांदी का कारोबार करता है। जो प्रत्येक दिन की तरह शुक्रवार की रात सोना चांदी की खरीददारी करने के लिए बाइक पर सवार होकर जमुई रेलवे स्टेशन जा रहा था जैसे उसकी बाइक जमुई मलयपुर मुख्य मार्ग के आंजन नदी पुल के पास पहुंचा तभी दो बाइक से पहुंचे 6 हथियार बंद और एक अपराधी सामने ऑटो से पहुंचा और बाइक को घेर लिया और उसे हथियार के बल पर लूटपाठ शुरू कर दी।
चतरा में राजधर साइडिंग के पास गोलीबारी, राहुल सिंह गैंग ने ली जिम्मेदारी
विरोध करने पर हथियार के वट से मारकर घायल कर दिया और सभी को क्यूंकि ओर फरार हो गया। इधर घटना की जानकारी के बाद एसपी विश्वजीत दयाल थाना अध्यक्ष शेखर सौरभ सहित उन पुलिसकर्मी पहुंचे और घायल को अस्पताल पहुंचाया। एसपी घायल का हाल चाल पूछने अस्पताल पहुंचे और उनसे बातचीत कर पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है। वही एसपी विश्वजीत दयाल ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है जांच कर कार्रवाई की जाएगी।




