Chatra : कालीचरण सिंह का भारी विरोध, ग्रामीणों ने पीएम मोदी और सुनील सिंह के कामकाज का मांगा हिसाब तो उल्टे पांव लौटे बीजेपी प्रत्याशी Video

Picture of Live Dainik

Live Dainik

May 19, 2024

Chatra: कालीचरण सिंह

Chatra : बीजेपी प्रत्याशी कालीचरण सिंह को भारी विरोध का सामना करना पड़ रहा है । मतदान से अड़तालीस घंटे पहले बीजेपी उम्मीदवार कालीचरण सिंह को बरवाडीह में उस वक्त उल्टे पांव लौटना पड़ा जब स्थानीय  लोगों ने उनसे पीएम मोदी और पुराने सांसद सुनील सिंह के काम काज का हिसाब मांगा । भारी विरोध को देखते हुए कालीचरण सिंह वापस लौट गए । 

देखिए कालीचरण का Video

काचीलचरण सिंह ने किया वादा तो बिफर गई जनता

माथे पर तिलक लगाए और समर्थकों के साथ घिरे कालीचरण सिंह को Chatra में उस वक्त कुछ समझ नहीं आया कि जनता की बातों का क्या जवाब दें । बरवाडीह के मगरा में बीजेपी के प्रत्याशी चुनाव प्रचार के लिए पहुंचे थे लेकिन उन्होंने जैसे ही गांव में दाखिल होने की कोशिश की तो स्थानीय लोगों ने उन्हें घेर लिया और दस सालों का हिसाब मांगना शुरु कर दिया। कालीचरण सिंह ने जैसे ही कहा कि बरवाडीह में रेलवे फाटक और अंडर ग्राउंड पास  बनाया जाएगा तो लोगों ने पूछा कि इतने दिनों तक क्यों नहीं हुआ काम । दस सालों से बीजेपी क्या कर रही थी । लोगों ने कालीचरण सिंह और सुनील सिंह के साथ-साथ पीएम मोदी मुर्दाबाद के नारे लगाने शुरु कर दिए । समर्थकों ने भी जयश्रीराम के नारे लगाए और भीड़ पर हावी होने की कोशिश की अंततः कालीचरण सिंह को वापस लौटना पड़ा । 

See also  नक्सलियों की साजिश नाकाम, पत्थर माइंस में धमकी भरा पोस्टर चिपकाते दो समर्थक गिरफ्तार

कालीचरण सिंह को देना पड़ रहा है सुनील सिंह का हिसाब

चतरा में इस बार बीजेपी ने पुराने सांसद सुनील सिंह को टिकट काट नए प्रत्याशी को चुनावी मैदान में खड़ा किया है लेकिन कई इलाकों में उनके विरोध की खबरें आ रही हैं । खासतौर से लातेहार में लोगों के मन में गुस्सा है । इसी को लेकर बरवाडीह में बीजेपी प्रत्याशी और स्थानीय वोटर्स आमने-सामने हो गए । हांलाकि कालीचरण सिंह स्थानीय उम्मीदवार हैं लेकिन जिस तरह से बरवाडीह में विरोध हुआ उसे देखते हुए वोटिंग के दिन असर पड़ सकता है ।

IMG 6484

Chatraमें इस बार नतीजे चौंकाने वाले ?

चतरा में इस बार कांग्रेस ने के एन त्रिपाठी को टिकट दिया है। जबकि कुल बाइस उम्मीदवार चुनावी मैदान में है।  निर्दलीय प्रत्याशी श्री राम डाल्टन और  अभिषेक सिंह भी लोगों के जेहन में  घर चुके हैं  । चतरा में  दो बार से बीजेपी की ही जीत हो रही है । 

See also  चतरा से बीजेपी सांसद कालीचरण सिंह को आया हार्ट अटैक, रिम्स में कराया गया भर्ती, रास्ते में ही खत्म हो गया था एंबुलेंस का तेल

 

  मणिपुर में मारा गया झारखंड का मजदूर, गोड्डा के श्रीराम हांसदा जातीय हिंसा के शिकार, दो झारखंडी घायल

चतरा: इस बार निर्दलीय का पलड़ा लग रहा है भारी, ‘रईस’ प्रत्याशियों को चुनौती दे रहे हैं पैदल मार्च कर रहे श्रीराम और आंखों के डॉक्टर अभिषेक सिंह

मणिपुर में मारा गया झारखंड का मजदूर, गोड्डा के श्रीराम हांसदा जातीय हिंसा के शिकार, दो झारखंडी घायल

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now