Chatra: मुफ्त बिजली, पानी अनाज,और आवास चाहिए तो मोदी को दें वोट- केशव प्रसाद मौर्य

Keshav Prasad Maurya

Chatra लोकसभा क्षेत्र के पत्थलगड़ा में  जनसभा को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने  विकसित भारत के लिए वोट मांगा  मोौर्य ने कहा कि  प्रधानमंत्री मोदी ने कहा है कि  2047 तक विकसित भारत बनाने का संकल्प करना है तो कालीचरण सिंह को विजयी बनााएं ।

केशव प्रसाद मौर्य ने दावा किया कि  कालीचरण सिंह को पांच लाख मतों से जीतेंगे । उन्होंने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस ने जो 60 साल में नहीं किया, वह मोदी ने 10 वर्षों में कर दिखाया है। इतना ही नहीं भ्रष्टाचार मुक्त भारत ही नहीं, झारखंड में भी डबल इंजन की सरकार बनाने की अपील किया। वहीं भाजपा की सरकार बनने के बाद झारखंड भी भ्रष्टाचार मुक्त होने की बात बताई। प्रखंड के प्रसिद्ध लालू मैदान में सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने आगे कहा कि विपक्ष कहता है कि लोकतंत्र खतरे में है, लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं है। सिर्फ विपक्ष का नींद हराम हो गई है  पार्टी खतरे में है  जिससे उसका मनोबल गिरता चला जा रहा है।

केशव प्रसाद मौर्य ने लोगों से कहा कि गरीबों को मुफ्त में अनाज, बिजली,पानी और मकान मिलता रहे इसके लिए भी मोदी सरकार को 400 पर की आवश्यकता है। उन्होंने आगे कहा कि अगर मोदी नहीं होते तो सर्जिकल स्ट्राइक नहीं होता। आज यहां से संकल्प लेकर जाएं की राम के चरणों में इतना कमल चढ़ाया जाए जिससे झारखंड सहित भारत कांग्रेस मुक्त हो जाए।

Lohardaga में सुखदेव भगत को जिताने के लिए जेएमएम ने कसी कमर,अनुपमा भगत को किया वोट का वादा

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now