चतरा और राजमहल से सीपीएम देगी अपना उम्मीदवार, लातेहार में बैठक के बाद भेजा गया प्रस्ताव

Picture of Live Dainik

Live Dainik

March 10, 2024

CPM LATEHAR

लातेहार: चंदवा – लोकसभा चुनाव को लेकर मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी की चतरा, पलामू और लातेहार जिला कमिटी संयुक्त बैठक रविवार 10 मार्च को चंदवा में मयूर इंटर नेशनल होटल में हुई । बैठक चतरा जिला के वरिष्ठ नेता रामदेव सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई । मीटिंग में  सर्वसम्मती से चतरा लोकसभा से उम्मीदवार देने का प्रस्ताव पास हुआ जिसे राज्य औऱ केंद्रीय कार्यालय को भेजा गया ।

बैठक में बतौर पर्यवेक्षक माकपा के राज्य सचिव प्रकाश विप्लव, सचिवमंडल सदस्य समीर दास, सुफल महतो रूप से उपस्थित थे।  राज्य सचिव प्रकाश विप्लव ने कहा कि चतरा लोकसभा क्षेत्र लाल झंडा के संघर्षों और शहादत की धरती रही है. सीपीएम ने गरीबों, दलितों, आदिवासियों और अल्पसंख्यकों के सवालों, ज्वलंत स्थानीय मुद्दों पर लगातार संघर्ष करती रही है, इसलिए समय आ गया है कि इस पिछड़े इलाके चतरा की आवाज लोकसभा में गुंजे, इसलिए चतरा, लातेहार, पलामू जिला कमिटि ने संयुक्त बैठक कर चतरा से उम्मीदवार देने का प्रस्ताव पास किया है. उन्होने कहा कि आज देश में जिस प्रकार से फाासीवादी शासन चलाने की कोशिश भाजपानीत मोदी सरकार कर रही है. ईडी और सीबीआई का दुरूपयोग कर विपक्षी नेताओं को जेल में डाला जा रहा है, देश में डर का माहौल पैदा कर अघोषित आपातकाल लागू किया जा रहा है । संसद में वामपंथ की संख्या बढ़ाना समय की जरूरत है. इसलिए चतरा लोकसभा का चुनाव माकपा मजबूती से लड़ेगी साथ ही राजमहल लोकसभा क्षेत्र में भी पार्टी प्रत्याशी उतारेगी।  बैठक मे राज्य सचिव प्रकाश विप्लव, समीर दास, सुधांशु शेखर, सुफल महतो, लातेहार जिला सचिव सुरेंद्र सिंह, चतरा जिला सचिव राजकुमार यादव, वरिष्ठ नेता अयुब खान, बैजनाथ ठाकुर, गणेश दास, रसीद मियां, मनु उरांव व अन्य शामिल थे।

See also  लोहरदगा में रफ्तार का कहर, SP आवास के पास कार डिवाइडर पर चढ़ी, एक की मौत, चार घायल
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now