Chatra में Made in USA पिस्टल के साथ जीजा-साला गिरफ्तार, कारोबारियों को लूटने की फिराक में था

Picture of Live Dainik

Live Dainik

November 10, 2026

Chatra में Made in USA पिस्टल के साथ गिरफ्तार जीजा-साला गिरफ्तार, कारोबारियों को लूटने की फिराक में था

चतरा: जिले में स्वर्ण कारोबारियों और बड़े व्यवसायियों को निशाना बनाने की कथित साजिश का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। कुंदा थाना क्षेत्र में किसी बड़ी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की तैयारी कर रहे जीजा-साला को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपितों के पास से अवैध पिस्टल, कारतूस और वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल बरामद हुई है। पुलिस की इस कार्रवाई से इलाके में संभावित आपराधिक घटना टल गई।गिरफ्तार आरोपितों की पहचान मांझीपाड़ा निवासी दशरथ कुमार भारती और एकता गांव के मरगड़ा टोला निवासी विक्रम कुमार के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, दोनों रिश्ते में जीजा-साला हैं। दशरथ के पास से मेड इन यूएसए नंबर-11 लिखा एक पिस्टल, 9 एमएम का एक कारतूस, दो मिस फायर गोली और हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल जब्त की गई है। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सन्नी वर्धन ने बताया कि पुलिस अधीक्षक को सूचना मिली थी कि एकता गांव के आसपास कुछ संदिग्ध लोग अवैध हथियार के साथ किसी बड़ी घटना की योजना बना रहे हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी अमित कुमार के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। टीम ने संदिग्ध ठिकानों पर निगरानी और छापेमारी शुरू की।

See also  सीएम चंपाई ने खनन पर दिया सख़्त निर्देश, नीलामी के बाद भी काम शुरू नहीं करने वालों को शो कॉज करें, खनिज ब्लाकों में खनन का काम जल्द करें शुरू

पुलिस को देखकर भागने लगा युवक
इसी दौरान पिंजनी गांव के पड़रियाबर टोला स्थित तीन मोहान के पास पुलिस की नजर मोटरसाइकिल सवार युवक पर पड़ी। पुलिस को देखते ही वह भागने लगा। जवानों ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से पिस्टल और कारतूस बरामद हुए। पूछताछ में उसकी पहचान दशरथ कुमार भारती के रूप में हुई। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में दशरथ ने बताया कि उसके साले विक्रम कुमार ने बड़े कारोबारियों को निशाना बनाने के उद्देश्य से उसे हथियार उपलब्ध कराया था। इसके बाद पुलिस ने छापेमारी कर विक्रम को भी गिरफ्तार कर लिया। एसडीपीओ के अनुसार, दोनों स्वर्ण कारोबारियों और अन्य बड़े व्यवसायियों को निशाना बनाकर इलाके में दहशत फैलाने की फिराक में थे। पुलिस ने बताया कि दशरथ का पूर्व से आपराधिक इतिहास रहा है और उसके खिलाफ कुंदा थाना में एक अन्य मामला भी दर्ज है। छापेमारी दल में पुलिस अवर निरीक्षक श्रीकांत पांडेय, एएसआई अशोक कुमार मंडल, नागेश्वर पंडित और सशस्त्र बल के जवान शामिल थे। दोनों आरोपितों से पुलिस मामले में आगे की पूछताछ कर रही है।

See also  नीतीश कैबिनेट की बैठक में 17 एजेंडों पर मुहर,सड़क हादसे के आश्रितों को मिलेंगे 4 लाख रुपये
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now