लोहरदगा में दावत ए इफ्तार में शामिल हुए मंत्री रामेश्वर उरांव और पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज साहू

Picture of Live Dainik

Live Dainik

April 7, 2024

लोहरदगा : रविवार को कूडू प्रखंड अंतर्गत ग्राम सुंदरू में माहे रमज़ान के मुबारक अवसर पर इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य तौर पर स्थानीय विधायक सह मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव एवं पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू शामिल हुए,मगरिब की अजान सुनकर सभी रोजेदारों ने एक साथ रोजा खोला, इस सामूहिक रोज़ा इफ्तार पार्टी में हिन्दू, मुस्लिम सहित सभी समुदाय के सैकड़ों लोगों बड़े-बुजूर्ग, नौजवान व बच्चों ने बड़ी संख्या में शिरकत की और देश में शांति सौहार्द व आपसी भाइचारे की कामना किया,इस मौके पर स्थानीय विधायक सह मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव ने कहा की माह ए रमजान एकता व भाईचारगी की सीख देता है रमजान का महीना इबादत का महीना है बुराइयों से दूर और नेक कार्य करते है सभी रोजेदार। मुस्लिम समुदाय के द्वारा करने से इफ्तार पार्टी में गंगा जमुनी तहजीब देखने को मिलती है और इस्लाम के अनुयायियों के लिए उपवास, दुआ और आत्मनिरीक्षण का पवित्र महीना है बहुत कुछ सीख देती है। इसमें मुस्लिम भाई शरीर और आत्मा के लिए अशुद्ध मानी जाने वाली सभी चीजों से परहेज करते हुए ईश्वर से जुड़ते हैं इस पाक महीने में हमें गरीब सहयोग की विशेष सहायता एवं सेवा करनी चाहिए।

See also  लोहरदगा में शांति और सौहार्द से मनाया या ईद उल फितर, SP हारिस बिन जमां ने ईदगाह जाकर अदा की नमाज, लोगों को गले लगाकर दी बधाई

dhirah sahu iftaar

पूर्व सांसद धीरज प्रसाद साहू ने कहा की हमें मिल जुलकर सभी त्योहारों को मनाना चाहिए और हर धर्म का सम्मान करना चाहिए,इस्लामिक मान्यताओं के अनुसार, रमजान के पाक महीने में ही इस्लाम की सबसे पवित्र किताब ‘कुरआन’ नाजिल यानी उतारी गई थी. मुस्लिम लोग इस पूरे महीने मस्जिदों में तरावीह पढ़ते हैं और कुरआन की तिलावत करते हैं ताकि बुराइयों से दूर रहें और नेक कार्य करे हमारा देश सर्वधर्म समभाव की बात करता है। इसी तरह हमारा देश एक रंग बिरंगे बगीचे का गुलदस्ता है, जिसमें सभी समुदाय के लोग मिलकर रहते हैं।इस मौके पर कार्यकारी जिलाध्यक्ष हाजी शकील अहमद,प्रदेश प्रतिनिधि डॉ अजय नाथ शाहदेव ,विधायक प्रतिनिधि निशीथ जायसवाल,इकबाल खान, चंद्रशेखर भगत,विशाल डुंगडुंग,संजय नायक,असलम अंसारी,राजू उरांव,मौलाना परवेज, कारी नेसार, जसीम अंसारी,माजिद अंसारी, गणेश उरांव,समसुल अंसारी,सुशील उरांव,मुनीम अंसारी,कमरूल इस्लाम,रसीद अंसारी,असलम खान,अख्तर अंसारी,आजम राय, भोटे राय,अमस अंसारी,फरहान अंसारी,सहाबुल राय,शंकर उरांव, मोबिन अंसारी, शिव शंकर भगत, अरशद अंसारी, अख्तर अंसारी, आदि उपस्थित थे* ।

See also  दूसरे दिन भी धीरज साहू से ED के अधिकारी कर रहे है पूछताछ, शनिवार को 11 घंटे तक ईडी ने की थी पूछताछ

rameshwar oram

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now