- Advertisement -
CM-Plan AddCM-Plan Add

दूसरे दिन भी धीरज साहू से ED के अधिकारी कर रहे है पूछताछ, शनिवार को 11 घंटे तक ईडी ने की थी पूछताछ

रांची : कांग्रेस के राज्यसभा सांसद धीरज साहू प्रवर्तन निदेशालय के ऑफिस पहुंचे, उनके हाथ में कुछ कागजात भी थे। ईडी के अधिकारी उनसे राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के दिल्ली स्थित आवास से जब्त की गई बीएमडब्लू कार के संबंध में पूछताछ कर रही है। शनिवार को भी ईडी ने धीरज साहू से 11 घंटे तक पूछताछ की थी।
शनिवार को हुई पूछताछ के बाद धीरज साहू ने मीडिया से बात करते हुए कहा था कि बीएमडब्लू कार के बारे में पूछा गया,मामला कुछ भी नहीं है। वो कार माननीय मुख्यमंत्री जी का नहीं है, किसी और आदमी का है। उसी बारे में तहकीकात की गई। वो कार मेरी भी नहीं है।
साहू ने उनके ठिकानें से बरामद किये गए 351 करोड़ रूपये कैश को लेकर पूछे गए मीडिया के सवाल पर कहा कि उस कैश से मेरा कोई मतलब नहीं है, उससे हमें क्या मतलब है। वो बीएमडब्लू कार भी मेरी नहीं है।

See also  PLFI सुप्रीमो दिनेश गोप के खिलाफ जुटाने सिमडेगा पहुंची NIA की टीम, चार घरों में की छापेमारी
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now