बिहार के राघोपुर के नाव हादसे में 13 बच्चों की मौत की खबर, नाव पर सवार 30-35 लोग भोज खाने जा रहे थे

Picture of Live Dainik

Live Dainik

October 14, 2026

वैशाली: बिहार के राघोपुर से बड़ी दर्दनाक खबर सामने आ रही है । नाव पर सवार हो कर भोज खाने जा रहे 30-35 लोग डूब गए जिनमें ज्यादातर बच्चों को नहीं बचाया जा सका । खबर है कि कम से 13 बच्चों की मौत हो गई है । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव समेत कई लोगों ने इस हादसे पर शोक व्यक्त किया है । बिहार सरकार ने 4-4 लाख रुपए का मुआवजे का ऐलान किया । प्रधानमंत्री ने राहत कोष से 2-2 लाख रुपए देने की घोषणा की है ।

 

वैशाली की ज़िला मजिस्ट्रेट वर्षा सिंह ने कहा,"बहुत ही दुखद घटना है रात करीब 8:30 बजे ये घटना घटी है। इसमें सूचना मिली कि एक नाव में 15-20 बच्चे सवार थे ये बच्चे बगल के गांव में भोज खाने जा रहे थे उसी दौरान नाव पलटी। अभी तक 7 लोगों को बचाया गया है जिन्हें NMCH भेजा गया है। सभी स्थिर हैं। SDRF की टीम यहां पर मौजूद हैं लोकल गोताखोरों की मदद से बचाव किया जा रहा है...कुल 13 बच्चे मृत पाए गए हैं वो सभी 15 साल के और 15 साल से कम के बच्चे हैं जिन्हें मृत घोषित किया गया है..."

See also  'हम झारखंडियों की मांग हवा-हवाई नहीं है, बाबूलालजी' झारखंड के 1.36 लाख करोड़ बकाये पर हेमंत सोरेन ने BJP को घेरा
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now