लोहरदगा में शांति और सौहार्द से मनाया या ईद उल फितर, SP हारिस बिन जमां ने ईदगाह जाकर अदा की नमाज, लोगों को गले लगाकर दी बधाई

Picture of Live Dainik

Live Dainik

April 11, 2024

लोहरदगा : गुरुवार को हर्षोल्लास के साथ ईद का त्योहार मनाया गया। लोगों ने ईद की नमाज के बाद एक-दूसरे के गले लगकर ईद की मुबारकबाद दी। इसके बाद सेवईयों का दौर चल पड़ा। एक-दूसरे के घर जाकर ईद की बधाई दी गई। इससे पहले ईदगाह में ईद-उल-फितर की पहली जमात की नमाज पढ़ी गई। ईद के मौके पर जिले के विभिन्न मस्जिदों में भी ईद की नमाज पढ़ी गई। ईद को लेकर लोहरदगा एसपी हारिस बिन जमां के निर्देश पर शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए थे। ईदगाह में ईद की पहली जमात की नमाज को लेकर जिले के मुस्लिम समाज के गणमान्य लोग पहुंचे हुए थे।

1

एसपी हारिस बिन जमां सहित अंजुमन इस्लामिया के पदाधिकारी भी ईदगाह पहुंचकर ईद की नमाज अदा करते हुए सभी के लिए दुआएं मांगी। सुरक्षा को लेकर लोहरदगा सदर थाना प्रभारी पुलिस निरीक्षक रत्नेश मोहन ठाकुर भी मौजूद थे। पहले से तय कार्यक्रम के अनुसार जिले के दूसरे मस्जिदों में नमाज पढ़ी गई। इसके अलावे शहर के सभी प्रमुख चौक-चौराहों, मस्जिदों और प्रमुख स्थानों में दंडाधिकारी के साथ पुलिस बल की तैनाती की गई थी। ईद को लेकर छोटे-छोटे बच्चों का उत्साह भी देखते ही बन रहा था। बच्चे भी नमाज पढ़ने को लेकर ईदगाह में पहुंचे हुए थे। रंग-बिरंगे पोशाक में बच्चे काफी आकर्षक लग रहे थे। शहर से लेकर गांव तक ईद को लेकर उत्साह नजर आया। एक महीनें तक रोजा के बाद ईद का त्योहार आने के बाद मुस्लिम समाज के लोगों का उत्साह देखते ही बन रहा था। ईद को लेकर विगत कई दिनों से तैयारी की जा रही थी।

See also  लोहरदगा में ACB की बड़ी कार्रवाई : सेन्हा प्रखंड में पंचायत सचिव सुरेंद्र गुप्ता रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

देखे ईद की खूबसूरत तस्वीरें

2834567eid

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now