लोहरदगा के कस्तूरबा आवासीय विद्यालय में छात्रा की अचानक मौत, परिजनों ने वार्डन पर लगाए गंभीर आरोप

Picture of Live Dainik

Live Dainik

October 13, 2026

लोहरदगा: जिले के किस्को प्रखंड स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में कक्षा सातवीं की 13 वर्षीय छात्रा सुनीता कुमारी की अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में शोक और आक्रोश का माहौल है। परिजनों ने विद्यालय प्रबंधन और वार्डन पर गंभीर आरोप लगाए हैं।मृतका की पहचान तीसर लोहरा की पुत्री सुनीता कुमारी के रूप में हुई है। वह लोहरदगा जिले के किस्को थाना क्षेत्र अंतर्गत अगरडीह, रनगड़ा गांव की निवासी थी।

सुबह तबीयत बिगड़ने की मिली सूचना

मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार सुबह करीब 10:30 बजे विद्यालय प्रबंधन की ओर से छात्रा की मां को फोन कर उसकी तबीयत खराब होने की सूचना दी गई और विद्यालय पहुंचने को कहा गया। सूचना मिलते ही परिजन आनन-फानन में विद्यालय पहुंचे। इसके बाद छात्रा के चाचा उसे लेकर सदर अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

WhatsApp Image 2026 10 13 at 7.54.35 P

बताया जा रहा है कि तबीयत बिगड़ने पर छात्रा को किस्को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले जाया गया था। वहां उपचार के बाद उसे दोबारा विद्यालय लाया गया। बाद में उसके चाचा उसे सदर अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

See also  लोहरदगा में सड़क हादसाः ट्रैक्टर पलटने से दो बच्चों की मौत

अभिभावकों से बात नहीं कराने का आरोप

छात्रा की मौत के बाद परिजनों ने विद्यालय प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। उनका आरोप है कि तबीयत खराब रहने के दौरान सुनीता अपने अभिभावकों से बात करना चाहती थी, लेकिन उसे बात करने का मौका नहीं दिया गया। परिजनों ने वार्डन पर भी अभिभावकों से बातचीत नहीं कराने का आरोप लगाया है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होगा मौत का कारण

छात्रा की अचानक मौत से कई सवाल खड़े हो गए हैं। फिलहाल मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंपे जाने की बात कही गई है। घटना के बाद परिजन सदमे में हैं और मौत के कारणों को लेकर स्पष्ट जानकारी का इंतजार कर रहे हैं।
वही मौके पर पहुंची जिला शिक्षा अधिकारी सुनंदा दास ने कहा कि जिस तरह की घटना सामने आई है यह दुखद है और पूरे मामले की जांच टीम गठित करने के बाद की जाएगी और जो भी दोषी होंगे उसके ऊपर कानूनी कार्रवाई की जाएगी…

See also  धीरज साहू ने किया लोहरदगा सीट पर जीत का दावा, हेमंत सरकार की वापसी की दी गारंटी
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now