6 महिलाओं से करा रहे थे ईसाई धर्म से जुड़ी प्रार्थना, ग्रामीणों ने तीन लोगों को पकड़ कर पीटा

Picture of Live Dainik

Live Dainik

September 2, 2024

dharm parivartan

झारखंड के गढ़वा जिले के एक गांव में आधा दर्जन महिलाओं से तीन लोग ईसाई धर्म से जुड़ी प्रार्थना करा रहे थे। तभी उन्हें गांव वालों ने देख लिया। ग्रामीणों ने तीनों को पकड़ कर जमकर पीटा। ग्रामीणों ने तीनों पर एक साल से धर्म परिवर्तन कराने का लगाया आरोप है। यह मामला गढ़वा जिले के डंडई थाना के सोनेहारा गांव की है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि महिलाओं को ईसाई धर्म से जुड़ी प्रार्थना करता देख ग्रामीणों ने तीन लोगों को पकड़ा है। तीनों की जमकर पिटाई के बाद पुलिस को सौंप दिया। इस मामले में थाना प्रभारी जनार्दन राउत ने बताया कि धर्मांतरण के मामले में तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है। जांचोपरांत अग्रेतर कार्रवाई की जाएगी।

बैठे-बैठे मिलेंगे लाखों रुपये; ठगों की बातों में फंस गया सरकारी कर्मचारी, गंवा दी मोटी रकम

ग्रामीणों ने बताया कि पलामू जिले के पड़वा मोड़ निवासी विकास मेहरा, सोनेहारा निवासी चंद्रदेव राम और मोहन राम रविवार को दिन में एक बजे सोनेहारा गांव के जोरीदामर टोले में करीब आधा दर्जन महिलाओं के साथ ईसाई धर्म से जुड़ी प्रार्थना करा रहे थे। उसी दौरान ग्रामीण वहां पहुंचे और तीनों को पकड़ लिया। पिटाई के बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। इसके बाद थाने के एएसआई दिनेश मुंडा ने तीनों को हिरासत में ले लिया गया।

See also  चतरा में CCL कर्मचारी के घर लाखों की चोरी, CCTV में कैद हुई पूरी वारदात

ग्रामीणों का आरोप है कि तीनों आरोपी करीब एक साल से प्रलोभन देकर लोगों का धर्म परिवर्तन करा रहे हैं। इस खेल का मास्टर माइंड विकास मेहरा को बताया। वहीं आरोपियों का कहना था कि दूसरा धर्म अपनाने के बाद कई लोगों की बीमारी ठीक हो जाती है। इसलिए ग्रामीण दूसरा धर्म अपना रहे हैं। वहीं ग्रामीणों का आरोप है कि बीमारी के नाम पर भोले-भाले लोगों को प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन कराने का खेल चल रहा है।

पूर्व क्रिकेटर और सांसद कीर्ति झा आजाद की पत्नी पूनम आजाद का निधन

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now