पूर्व क्रिकेटर और सांसद कीर्ति झा आजाद की पत्नी पूनम आजाद का निधन

Picture of Live Dainik

Live Dainik

September 2, 2024

पूर्व क्रिकेटर और सांसद कीर्ति झा आजाद की पत्नी पूनम आजाद का निधन

पटना: पूर्व क्रिकेटर और सांसद कीर्ति झा आजाद की पत्नी पूनम आजाद का निधन हो गया है। पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में इलाज के दौरान उनका निधन हो गया है। उनके असमय निधन की सूचना के बाद राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर दौड़ गई है। सांसद कीर्ति झा आजाद ने खुद इसकी जानकारी दी। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर कहा, मेरी पत्नी पूनम अब इस दुनिया में नहीं रहीं। दोपहर 12:40 बजे स्वर्ग सिधार गईं।

 

IPS अमित लोढ़ा और उनकी पत्नी पर कसने वाला है ED का शिकंजा, वेब सीरीज खाकी के बाद आये थे चर्चा में
कीर्ति आजाद ने 2024 के लोकसभा चुनाव में दुर्गापुर सीट से टीएमसी के टिकट पर चुनाव लड़ा था और जीत हासिल की थी। कीर्ति आजाद दरभंगा से भी बीजेपी के सांसद रह चुके है। पूनम आजाद दरभंगा के नेहरा गांव की रहने वाली थी। वो बीजेपी, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी से जुड़ी रहकर दिल्ली की राजनीति करती थी।वह 2003 में दिल्ली विधानसभा चुनाव में शीला दीक्षित के खिलाफ चुनाव लड़ चुकी थी। हालांकि, उनकी हार हो गई थी। वह भाजपा में दिल्ली इकाई की प्रवक्ता रह चुकी थीं। उनके ससुर भागवत झा आजाद बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री रह चुके है।


टीएमसी सांसद कीर्ति आजाद की पत्नी पूनम आजाद के निधन पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से गहरी शोक संवेदना जताई है।

See also  बिहार के गोपालगंज में ननद-भाभी के साथ सामूहिक दुष्कर्म, दो आरोपी गिरफ्तार, चार फरार
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now