10 साल के मासूम क्षितिज की मां के साथ था सिपाही का अवैध संबंध! बच्चे ने देख लिया इसलिए आंखे फोड़ दी,उंगलियां तोड़ी फिर चाकू से गोद कर की हत्या

Picture of Live Dainik

Live Dainik

February 18, 2025

10 साल के मासूम क्षितिज की मां के साथ था सिपाही का अवैध संबंध! बच्चे ने देख लिया इसलिए आंखे फोड़ दी,उंगलियां तोड़ी फिर चाकू से गोद कर दी हत्या

लातेहारः नेतरहाट में 10 साल के मासूम की क्रूरता से हत्या मामले में पुलिस ने आरोपी चंद्रकिशोर यादव को नेतरहाट से गिरफ्तार कर लिया है। जिस बेरहमी से मासूम की हत्या की गई वो मानवता को शर्मसार करता है। 10 साल के बच्चे के साथ दरिंदगी की जिसने भी बातें सुनी उसके रोंगेटे खड़े हो गए और आंखों से आंसू निकल आए। बच्चे के शव को पुलिस ने नेतरहाट अस्पताल के झाड़ियों से बरामद किया।पुलिस के अनुसार, क्षितिज के पिता ने बताया कि पूर्व में पत्‍नी को लेकर विवाद में चंद्रकिशोर यादव ने उसको धमकी दी थी। सूचना के आधार पर क्षितिज कुमार की खोजबीन शुरू की गयी। अनुसंधान के क्रम में चंद्रकिशोर यादव को गिरफ्तार किया गया।

पूर्व मंत्री को डराता था उनका सरकारी बंगलाः भूत-प्रेतों का है वास, बच्चे के रोने की आती थी आवाजें!

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मासूम क्षितिज की मां का एक सिपाही से अवैध संबंध था। रविवार की रात उक्त सिपाही आधी रात को आया था। पुलिस को शक है बच्चे ने सिपाही को उसकी मां के साथ कुछ गलत करते हुए देख लिया था। इसी के कारण उसकी हत्या कर दी गई। पुलिस इस मामले में बच्चे की मां की संलिप्तता से इनकार नहीं कर रही है। फिलहाल सिपाही और बच्चे की मां को हिरासत में लिया गया है. पुलिस जल्द ही मामले का खुलासा करेगी।

See also  लातेहार में पुलिस ने अफीम तस्कर गिरोह का किया खुलासा, 80 लाख से ज्यादा कीमत का अफीम-डोडा बरामद

रांची के डॉक्टर इश्तियाक सहित आठ के खिलाफ चार्जशीट दायर, अलकायदा के झारखंड ट्रेनिंग मॉड्यूल का है मास्टरमाइंड
नेतरहाट के संत जेवियर स्कूल के दूसरी कक्षा का छात्र क्षितिज शर्मा रविवार रात अपने घर के कमरें से गायब हो गया था। बच्चे के पिता प्रभात शर्मा ने बताया कि क्षितिज रविवार रात करीब आठ बजे अचानक लापता हो गया था। वह रात में खाना खाने के बाद सोने के लिए अपने कमरे में गया था, कुछ देर बाद उसकी मां कमरें में गई तो वह नहीं था। इसके बाद परिवार के सभी लोगों ने पूरी रात उसे ढूंढने की कोशिश की। पुलिस को भी लापता होने की सूचना दी गई। रात में उसका पता नहीं चला। सोमवार दोपहर करीब ढ़ाई बजे स्वास्थ्य केंद्र के पास झाड़ियों में क्षितिज का शव पड़ा दिखाई दिया। दरिंदों ने मेरे मासूम बच्चे को बेरहमी से मार डाला। मेरा किसी से कोई विवाद नहीं है, अगर किसी के अंदर कोई बात थी तो मुझे मार डालते, मेरे बच्चे की इतनी निर्मम हत्या क्यों की।

See also  बिहार सरकार के मंत्री श्रवण कुमार और विधायक कृष्ण मुरारी पर हमला, एक किलोमीटर तक भागकर बचाई जान

बीजेपी सांसद ढुलू महतो और उनके भाई विधायक शत्रुध्न महतो पर रंगदारी मांगने का आरोप
नेतरहाट में किराना दुकान चलाने के साथ बस एजेंट का काम करने वाले प्रभात शर्मा के बड़े बेटे क्षितिज की हत्या अपराधियों ने बड़े क्रूर तरीके से किया। अपराधियों ने मासूम के दोनों आंखे निकाल ली। हाथ और उंगलियों को तोड़ दिया। पेट पर चाकू से कई वार किये। देखने में ऐसा लग रहा था जैसे किसी दरिंदे ने अपनी सारी दरिंदगी बच्चे की हत्या में उतार दी है। लड़के के शव को इस हालत में देखकर उसके परिजनों के साथ-साथ आसपास के लोगों के भी आंसू नहीं रुक रहे थे। वहीं घटना के बाद लोगों में भारी आक्रोश भी देखा जा रहा है।
फिलहाल पुलिस अपने स्तर से पूरे मामले की छानबीन कर रही है।पुलिस के द्वारा इस मामले की हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच आरंभ कर दी गई है। इस संबंध में महुआडांड़ डीएसपी शिवपूजन बहेलिया ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। पुलिस हर पहलु को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है. जल्दी ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।

See also  चतरा के इन गांवों में पहली बार होगी वोटिंग, दशकों से था नक्सलियों का कब्जा; कभी नरसंहार के लिए था बदनाम
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now