रांची के डॉक्टर इश्तियाक सहित आठ के खिलाफ चार्जशीट दायर, अलकायदा के झारखंड ट्रेनिंग मॉड्यूल का है मास्टरमाइंड

Picture of Live Dainik

Live Dainik

February 18, 2025

रांची के डॉक्टर इश्तियाक सहित आठ के खिलाफ चार्जशीट दायर, अलकायदा के झारखंड ट्रेनिंग मॉड्यूल का है मास्टरमाइंड

रांची: अलकायता के झारखंड ट्रेनिंग मॉड्यूल मामले के मास्टरमाइंड डॉक्टर इश्तियाक अहमद समेत आठ आरोपियों के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने पटियाला हाउस कोर्ट में चार्जशीट दायर किया है। इसमें रांची से गिरफ्तार डॉक्टर इश्तियाक अहमद जो रांची के मेडिका अस्पताल का तत्कालीन रेडियोलॉजिस्ट था के खिलाफ चार्जशीट दायर की गई है।

बीजेपी सांसद ढुलू महतो और उनके भाई विधायक शत्रुध्न महतो पर रंगदारी मांगने का आरोप
इसके अलावा चान्हो के पकरियो का एनामुल अंसारी, चान्हो का शाहबाज अंसारी, लोहरदगा के कुडू का अल्ताफ अंसारी, चान्हो का मोहम्मद रिजवान, चान्हो का ही मुफ्ती रहमतुल्लाह और हजारीबाग का फैजान अहमद शामिल है, जबकि मामले में तीन अन्य आरोपियों उमर फारूक, हसन अंसारी और अरशद के खिलाफ अभी जांच चल रही है। इन सभी आरोपियों को 22 अगस्त 2024 को रांची और राजस्थान से गिरफ्तार किया गया था। इस मामले में पटियाला हाउस कोर्ट 24 फरवरी को सुनवाई करेगी।

ज्ञानेश कुमार देश के नये मुख्य चुनाव आयुक्त, राम मंदिर ट्रस्ट में केंद्र के प्रतिनिधि रह चुके है नये CEC
गिरफ्तारी के बाद यह बात पुलिस की ओर से बताया गया कि अलकायदा के झारखंड मॉड्यूल को रांची से गिरफ्तार डॉक्टर इश्तियाक ऑपरेट कर रहा था। उसने खिलाफत की घोषणा करने के साथ ही देश में गंभीर आतंकवादी गतिविधियों को अंजाम देने की योजना बनायी थी। योजना को अंजाम देने से पहले वह मॉड्यूल से जुड़े सदस्यों को अलग-अलग स्थानों पर विभिन्न तरह के हथियारों को चलाने का प्रशिक्षण दिलाता था। इस मामले में दिल्ली पुलिस ने राजस्थान के भिवाड़ी से छह लोगों को 22 अगस्त 2024 को गिरफ्तार किया था, जब वे हथियार चलाने का प्रशिक्षण ले रहे थे। इसके अलावा झारखंड के रांची, लोहरदगा और हजारीबाग से संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया था।

See also  चक्रधरपुर रेल ट्रैक पर मिला 4 लोगों का शव, सभी शव क्षत-विक्षत हालात में मिला
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now