Latehar में बड़ा सड़क हादसाः बोलेरो और बाइक की टक्कर में तीन युवकों की मौत

Picture of Live Dainik

Live Dainik

January 2, 2025

Latehar में बड़ा सड़क हादसाः बोलेरो और बाइक की टक्कर में तीन युवकों की मौत

लातेहार: मनिका थाना क्षेत्र में लातेहार से गुजरने वाली NH 39 पर मनिका के डिग्री कॉलेज के समीप बाइक और बोलेरो की टक्कर में तीन बाइक बाइक सवार युवकों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई है। फिलहाल मृतकों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है कि वह कहां के हैं। बताते चले कि मनिका थाना क्षेत्र के डिग्री कॉलेज के पास बाइक सवार और बोलेरो की सीधी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के परखचे तक उड़ गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी एवं घायल युवकों को अस्पताल पहुंचाया गया जहां जांच के बाद चिकित्सकों ने तीनों युवकों को मृत घोषित कर दिया गया।

फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए लातेहार भेज दिया गया है एवं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। घटना के बाद पुलिस ने बोलेरो और चालक को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

See also  गुंडागर्दी से परेशान ग्रामीणों ने उग्रवादी मोटा टाइगर की हत्या कर दी, इनके सफाए का लिया संकल्प

लातेहार में नहीं हो रहा सड़क सुरक्षा नियमों का पालन

गौरतलब हो कि इन दिनों लातेहार में सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन नहीं हो रहा है। हालांकि परिवहन विभाग और पुलिस विभाग के द्वारा सड़क सुरक्षा के नियमों को लेकर लगातार जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है, लेकिन इसका असर नहीं दिख रहा है। वाहनों की गति भीड़भाड़ वाले इलाके में भी काफी तेज रहती है। जिस कारण अक्सर सड़क दुर्घटनाएं होती हैं। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में चलने वाले अधिकांश बाइक सवार अभी भी हेलमेट का उपयोग नहीं करते हैं। जिस कारण सड़क दुर्घटना होने पर सिर में चोट लगने के कारण उनकी जान भी चली जाती है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now