पलामू में बिजली मोटर ठीक करते समय करंट की चपेट में आया युवक, इलाज के दौरान मौत

Picture of Live Dainik

Live Dainik

August 30, 2026

लोहरदगा में मायके आई विवाहिता की कुएं में डूबने से मौत, सेरेंगहातु तोड़ार में हादसा

पलामू : जिले के तरहसी थाना क्षेत्र के निशिर पथरा गांव में बिजली करंट की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान पथरा गांव निवासी नरेश साव के पुत्र आशीष कुमार (31 वर्ष) के रूप में हुई है। आशीष कुमार बिजली मोटर ठीक करने का काम कर रहा था। इसी दौरान वह अचानक बिजली करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद स्वजन और स्थानीय लोग उसे इलाज के लिए तत्काल तरहसी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। जहां पर
प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए मेदिनीनगर स्थित मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। यहां पहुंचने के बाद चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर अस्पताल पुलिस चौकी के पुलिस पदाधिकारी और जवान विकास कुमार व महेंद्र कुमार मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई। युवक की मौत के बाद स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

See also  कारोबारी पर अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग, थोड़ी दूरी पर ही खड़े पिता के सामने बेटे पर गोलियों की बरसात, इलाज के लिए जाते समय तोड़ा दम
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now