देवघर में युवक की गोली मारकर हत्या, मृतक बिहार के बांका जिले का रहले वाला

Picture of Live Dainik

Live Dainik

October 20, 2026

मधुबनी में ASI ने घर में घुसकर की अंधाधुंध फायरिंग, एक की मौत, 3 लोगों को लगी गोली

देवघरः नगर थाना क्षेत्र के रांगा मोड़ के समीप सोमवार देर रात युवक को गोली मारने की घटना सामने आई है। गोली लगने से घायल युवक की सदर अस्पताल में इलाज से पहले ही मौत हो गयी। मृतक की पहचान बिहार के बांका जिले के चांदन थाना क्षेत्र अंतर्गत गोडियारी निवासी रोशन कुमार के रूप में हुई है। उसकी उम्र करीब 27 वर्ष बतायी जा रही है।युवक के आंख के पास और सिर के पीछे गोली लगने के निशान मिले हैं।घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है। हालांकि, अब तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि युवक को गोली किसने मारी और वारदात के पीछे क्या कारण था।

सड़क हादसे में घायल बताकर अस्पताल पहुंचाया
बुलेट से इमर्जेंसी वार्ड तक ले आया साथी : मिली जानकारी के अनुसार, रोशन कुमार को एक युवक बुलेट बाइक से लेकर सदर अस्पताल पहुंचा था। अस्पताल पहुंचने पर उसने पहले बताया कि रोशन सड़क हादसे में घायल हुआ है। इसके बाद घायल युवक को इमर्जेंसी वार्ड में ले जाया गया।कुछ ही देर में अस्पताल में लोगों की भीड़ जुटने लगी। इसी दौरान ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने युवक के जख्मों की जांच की। आंख के पास और सिर के पीछे चोट के निशान देखकर उन्हें गोली लगने का संदेह हुआ। जांच के दौरान गोली लगने की बात सामने आयी। इसके बाद डॉक्टर ने युवक को मृत घोषित कर दिया।

See also  रांची से लोहरदगा के इरगांव तक दौड़ी मेमू पैसेंजर ट्रेन, यात्रियों के लिए फ्री बस सेवा शुरू

डॉक्टर ने बैद्यनाथधाम ओपी को दी सूचना
पुलिस को मामले की जानकारी : अस्पताल में गोली लगने की जानकारी सामने आने के बाद ऑन ड्यूटी डॉक्टर ने बैद्यनाथधाम ओपी को सूचित किया। घटना की सूचना नगर थाना पुलिस को भी दी गयी। इसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गयी। फिलहाल पुलिस के सामने सबसे अहम सवाल यह है कि रोशन कुमार को गोली कहां और किन परिस्थितियों में लगी। युवक को अस्पताल लेकर पहुंचने वाले उसके साथी की भूमिका और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जानकारी भी जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

अस्पताल के इमर्जेंसी वार्ड तक पहुंची बुलेट बाइक
अस्पताल परिसर में बाइक ले जाने की चर्चा : इस मामले में अस्पताल पहुंचने का तरीका भी चर्चा में है।जानकारी के अनुसार, घायल रोशन को लेकर उसका साथी बुलेट बाइक से सदर अस्पताल के उत्तर तरफ स्थित गेट से अंदर आया। वह रैंप के रास्ते बाइक को सीधे इमर्जेंसी वार्ड के पास आठ नंबर ड्रेसिंग कक्ष तक ले गया। इस दौरान अस्पताल में मौजूद एक व्यक्ति ने मोबाइल से बाइक के इमर्जेंसी कक्ष के समीप अंदर तक पहुंचने की तस्वीर खींच ली।

See also  निशिकांत दुबे को टारगेट करते थे मंजू भजंत्री, देवघर के तत्कालीन SP सुभाष चंद्र जाट का बड़ा आरोप

गोलीकांड की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस
मौत के कारण और घटनास्थल की जांच जरूरी : रोशन कुमार की मौत के बाद पुलिस के सामने घटना की पूरी कड़ी जोड़ने की चुनौती है। युवक को गोली रांगा मोड़ के पास लगी या उसे किसी अन्य स्थान पर गोली मारी गयी, इसकी पुष्टि अभी नहीं हुई है। अस्पताल पहुंचने वाले युवक ने शुरुआत में सड़क हादसे की बात क्यों कही, यह भी जांच का विषय है।पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि वारदात किसने और किस मकसद से की। फिलहाल 27 वर्षीय रोशन कुमार की मौत से जुड़े मामले में आधिकारिक जानकारी का इंतजार है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now