मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दी विजयादशमी की शुभकामनाएं, रांची के मोरहाबादी मैदान में होगा 70 फीट के रावण का दहन

Picture of Live Dainik

Live Dainik

October 20, 2026

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दी विजयादशमी की शुभकामनाएं, रांची के मोरहाबादी मैदान में होगा 70 फीट के रावण का दहन

रांची: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने विजयादशमी के अवसर पर राज्यवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि विजयादशमी असत्य पर सत्य, अधर्म पर धर्म और अन्याय पर न्याय की विजय का प्रतीक है। यह पर्व हमें याद दिलाता है कि बुराई कितनी भी शक्तिशाली क्यों न हो, अंततः जीत सत्य की ही होती है।

मुख्यमंत्री ने अन्याय, भेदभाव और बुराइयों के खिलाफ एकजुट होकर खड़े होने तथा प्रेम, सद्भाव और भाईचारे को मजबूत करने का संकल्प लेने की अपील की। उन्होंने सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि की कामना करते हुए विजयादशमी की शुभकामनाएं।

WhatsApp Image 2026 10 20 at 8.55.52 AM

रांची के मोरहाबादी मैदान में विजयादशमी के अवसर पर इस बार भी भव्य रावण दहन कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। हिंदू पंजाबी बिरादरी की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में 70 फीट ऊंचे रावण, 65 फीट के कुंभकर्ण और 60 फीट के मेघनाथ के पुतलों का दहन किया जाएगा। इसके साथ ही दो मंजिला सोने की लंका, भव्य आकाशीय एवं जमीनी आतिशबाजी, राम दरबार की जीवंत झांकी, सांस्कृतिक कार्यक्रम और विशेष लेजर शो लोगों के आकर्षण का केंद्र होंगे।

See also  खुशखबरी! टाटा स्टील कर्मियों को चार लाख तक बोनस, कर्मचारियों के बीच बंटेंगे 303 करोड़ रुपए

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन करेंगे रावण दहन
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, रावण के पुतले का दहन करेंगे, जबकि केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ कुंभकर्ण और रांची के विधायक सीपी सिंह मेघनाथ के पुतले का दहन करेंगे। हिंदू पंजाबी बिरादरी के अध्यक्ष कुणाल अजमानी समेत अन्य पदाधिकारियों ने प्रेस वार्ता कर कार्यक्रम की तैयारियों की जानकारी दी। आयोजकों ने बताया कि रावण दहन का आयोजन इस बार भी भव्य तरीके से किया जाएगा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की उम्मीद है। इसे देखते हुए सुरक्षा, स्वास्थ्य और अन्य जरूरी व्यवस्थाओं पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

आतिशबाजी और भांगड़ा नृत्य पर विशेष फोकस
इस वर्ष रावण दहन कार्यक्रम में धार्मिक, सांस्कृतिक और आधुनिक तकनीक का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। स्थानीय लोक कलाकारों के साथ धनबाद के प्रसिद्ध विक्की छाबड़ा टीम के कलाकार प्रस्तुति देंगे। कार्यक्रम में श्रीराम दरबार, भगवान श्रीराम की जीवंत मूर्ति और रावण वध की जीवंत झांकी दिखाई जाएगी। वहीं, टाटा की प्रसिद्ध सन्नी ग्रुप भांगड़ा टीम अपने नृत्य से दर्शकों का मनोरंजन करेगी।

See also  गिरिडीह में दो दर्जन से अधिक हाथियों के झुंड का आतंक, दो दिन तक दहशत में रहे लोग, ड्रोन से खदेड़कर जंगल भेजा गया

आतिशबाजी भी कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण होगी। कोलकाता की पायरो फायर वर्क्स मुखर्जी टीम आकाशीय आतिशबाजी का प्रदर्शन करेगी, जबकि बिहार के बक्सर जिले के आतिशबाज मोहम्मद जलील अहमद और मोहम्मद आसिक अंसारी उर्फ रिंकू जमीनी आतिशबाजी करेंगे। इस बार विशेष लेजर शो का भी आयोजन किया जाएगा।

1948 में 12 फीट के रावण से हुई थी शुरुआत
रांची में रावण दहन कार्यक्रम का इतिहास करीब आठ दशक पुराना है। हिंदू पंजाबी बिरादरी के अनुसार, वर्ष 1948 में पहली बार रांची में रावण दहन का आयोजन किया गया था। उस समय आयोजन का स्वरूप काफी छोटा था और रावण का पुतला बनाने की जिम्मेदारी आयोजकों ने खुद संभाली थी। रांची कॉलेज के पास महात्मा गांधी मार्ग स्थित डाकघर के सामने परिसर में 12 फीट ऊंचा रावण बनाया गया था। इसके बाद वर्ष 1950 से 1955 के बीच रावण के पुतलों का निर्माण रेलवे स्टेशन के पास खजुरिया तालाब स्थित रेस्ट कैंप यानी शरणार्थी शिविर में होने लगा। इस अवधि में रावण दहन का आयोजन बारी पार्क, जिसे टाउन हॉल के नाम से भी जाना जाता है, में किया जाता था।

See also  मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से कोयला मंत्री जी किशन रेड्डी ने की मुलाकात, कोयला रॉयल्टी मद और कर्मचारियों की समस्याओं पर हुई चर्चा
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now