नक्सलियों का बिहार-झारखंड बंद, कॉमरेड जय हेंब्रम की गिरफ्तारी का जता रहे है विरोध

Picture of Live Dainik

Live Dainik

July 25, 2024

नक्सलियों का बिहार-झारखंड बंद, कॉमरेड जय हेंब्रम की गिरफ्तारी का जता रहे है विरोध

रांची: कॉमरेड जया हेंब्रम सहित तीन लोगों की गिरफ्तारी के विरोध में भाकपा माओवादियों ने गुरूवार को 24 घंटे का बिहार-झारखंड बंद बुलाया है। नक्सलियों के बंद को लेकर पुलिस मुख्यालय की ओर से राज्य के सभी जिलों के एसपी को अलर्ट कर दिया गया है।नक्सली हर साल 25 जुलाई से 3 अगस्त तक शहीद सप्ताह मनाते है।

माओवादी प्रवक्ता आजाद ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा है कि गिरफ्तारी के बाद जया दीदी को पुलिस अपनी हिरासत में रखकर मानसिक और शारीरिक यातनाएं दे रही है। जया दीदी के साथ गिरफ्तार शांति कुमारी और डॉक्टर पांडे को पुलिस ने हत्या की नीयत से गायब कर दिया है।क्रांतिकारी महिला आंदोलन की नेत्री जया दीदी पिछले कई दिनों से कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से ग्रसित है।इसकी वजह से वह धनबाद में अपना इलाज करवा रही थी।लेकिन कुछ गद्दारों की वजह से पुलिस को उनके बारे में सूचना मिल गयी।इसके बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

See also  मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार झारखंड दौरे पर पहुंचे रांची, 11 से 13 अप्रैल तक BLO और वालेंटियरों से करेंगे बातचीत

नक्सलियों के बंद को देखते हुए पुलिस मुख्यालय ने बताया कि नक्सली रेलवे ट्रैकख् पुल-पुलिया, सुरक्षा कैंप, थाना या पुलिस पर हमला कर सकते है। इस वजह से नक्सल प्रभावित इलाकों में सुरक्षा के दृष्टिकोण से संवेदनशील इलाके में विशेष सतर्कता बरती जाये। पुलिस के सभी सुरक्षा कैंप, पिकेट और थानों को सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए हाईअलर्ट कर दिया गया है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now