23-24 सितंबर को झारखंड में होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Picture of Live Dainik

Live Dainik

September 21, 2026

23-24 सितंबर को झारखंड में होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

रांचीः मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार झारखंड में कुछ दिनों तक मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। राज्य के कई हिस्सों में गरज और चमक के साथ बारिश, तेज हवाओं और वज्रपात को लेकर चेतावनी जारी की गयी है। मौसम विभाग ने 23 और 24 सितंबर को राज्य के कुछ हिस्सों में तेज हवाएं और भारी बारिश का अलर्ट किया है। झारखंड में अगले पांच दिनों तक मौसम का मिजाज बदला रहेगा। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, आज 25 सितंबर तक राज्य में बादल छाए रहने के साथ कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।इस दौरान कहीं-कहीं मेघ गर्जन, वज्रपात और तेज हवाएं चलने की भी संभावना है। अगले दो दिनों में अधिकतम तापमान में 3-4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट हो सकती है।

21 और 22 सितंबर तक बारिश के आसारः
20 सितंबर को राज्य में बादल छाए रहने और कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश या गरज-चमक के साथ बौछार पड़ने की संभावना है। 21 सितंबर को भी यही स्थिति बनी रह सकती है। इस दौरान कहीं-कहीं 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं, गरज और वज्रपात हो सकता है। 22 सितंबर को हवा की गति बढ़कर 40-50 किमी प्रति घंटे तक पहुंचने की संभावना है।

See also  बिहार-झारखंड में कड़ाके की ठंड, 3.5 पहुंचा गुमला में तापमान, जानिये आज कैसा रहेगा मौसम

23 सितंबर को कई जिलों में भारी बारिश की संभावनाः
23 सितंबर को राज्य के अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की प्रबल संभावना है। दक्षिण-पूर्वी झारखंड के पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां तथा मध्य झारखंड के रांची, खूंटी, रामगढ़, बोकारो और धनबाद में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है। इस दौरान 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा, गरज और वज्रपात की भी चेतावनी है।

24-25 सितंबर को भी बारिश का दौरः
24 सितंबर को कुछ स्थानों पर भारी बारिश के साथ गरज, वज्रपात और 40-50 किमी प्रति घंटे की तेज हवा चलने की संभावना है। वहीं 24 और 25 सितंबर को राज्य के लगभग सभी हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश या मेघ गर्जन के आसार हैं।पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, रांची, खूंटी, रामगढ़, बोकारो, धनबाद, गिरिडीह, देवघर, जामताड़ा जिले में बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

रांची में 21 से 25 सितंबर तक कैसा रहेगा मौसम?
रांची और आसपास के इलाकों में भी इस दौरान मौसम मुख्यतः बादलयुक्त रहने का अनुमान है। 21 सितंबर को एक-दो बार हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम 22 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। 22 सितंबर को भी आसमान में सामान्यतः बादल छाए रहेंगे और एक-दो बार हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

See also  Nitish Kumar के आवास पर हुई बैठक में फैसला, 8 मार्च को JDU ज्वाइन करेंगे Nishant Kumar, करेंगे बिहार का दौरा
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now