- Advertisement -

JDU के MLC उम्मीदवार नीरज कुमार की तबीयत बिगड़ी, पटना मेदांता के ICU में भर्ती

Picture of Live Dainik

Live Dainik

October 20, 2026

JDU के MLC उम्मीदवार नीरज कुमार की तबीयत बिगड़ी, पटना मेदांता के ICU में भर्ती

पटनाः बिहार विधान परिषद के पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से जेडीयू प्रत्याशी नीरज कुमार की तबीयत बिगड़ गई है। हार्ट की परेशानी के बाद उन्हें मेदांता अस्पताल में ICU में भर्ती कराया गया है। उन्हें सोमवार देर रात अस्पताल में एडमिट कराया गया है।

नीरज कुमार आईसीयू में डॉक्टरों की 24 घंटे निगरानी में इलाज करा रहे हैं।अस्पताल प्रशासन ने बताया कि उनकी हालत पर नजर रखी जा रही है और इलाज जारी है। नीरज कुमार इस चुनाव में अनंत सिंह से टकराव को लेकर चर्चा में है। दोनों ओर से खूब बयानबाजी हुई है। मोकामा से जेडीयू विधायक अनंत सिंह ने विधानपरिषद के चुनाव में नीरज कुमार की जगह प्रशांत किशोर की पार्टी जनसुराज के उम्मीदवार अनुज सिंह को अपना समर्थन दिया और उनके समर्थन में खूब प्रचार भी कर रहे है।

See also  रनवे पर दौड़ने के लिए तैयार विमान का यात्री ने खोल दिया इमरजेंसी गेट, मचा हड़कंप
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now