रामगढ़: झारखंड के रामगढ़ जिले में एनटीपीसी (NTPC) स्कॉट यार्ड के पास गोलीबारी की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। इस घटना में छर्रा लगने से दो लोग घायल हो गए। घटना के बाद घायलों को तत्काल प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।
प्राथमिक उपचार के बाद दोनों घायलों की स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया। गोलीबारी की घटना किन परिस्थितियों में हुई और इसके पीछे क्या कारण रहे, इसकी विस्तृत जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है।







