- Advertisement -

गयाजी में दारोगा के दो बेटों को अपराधियों ने मारी गोली, छोटे की मौत, बड़ा भाई गंभीर

Picture of Live Dainik

Live Dainik

October 20, 2026

गयाजी में दारोगा के दो बेटों को अपराधियों ने मारी गोली, छोटे की मौत, बड़ा भाई गंभीर

गयाजीः दुर्गा पूजा के नवमी के दिन अपराधियों ने गयाजी जिले में एक बड़ी घटना को अंजाम दिया है। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के नौरंगा आहार के पास गोली बारी की घटना हुई जिसमें सिद्धार्थपुरी मोहल्ले के पास दारोगा के दो बेटों को गोली मारी गई है। दोनों को इलाज के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल अस्पताल ले जाया गया, जहां छोटे भाई की मौत हो गई।वहीं, बड़ा भाई गंभीर हालत में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है। दारोगा का नाम पिंटू सिंह बताया जा रहा है कि। बताया जा रहा है कि दारोगा पिंटू सिंह सिद्धार्थपुरी रोड नंबर-1 के रहने वाले हैं।

छोटे भाई की मौत, बड़ा भाई गंभीर
मृतक की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सिद्धार्थपुरी रोड नंबर एक निवासी दारोगा पिंटू सिंह के छोटे बेटे रानू सिंह (30 ) के रूप में हुई है। वहीं, गोली लगने से घायल उसके बड़े भाई मोनू सिंह (32 ) का अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल अस्पताल में इलाज चल रहा है।

See also  तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर कार नहर में गिरी, बोकारो में हुआ हादसा, बाल-बाल बचे दो लोग

जुआ और शराब के अड्डे पर विवाद की चर्चा
स्थानीय लोगों के अनुसार, दोनों भाइयों का परिवार मूल रूप से अतरी थाना क्षेत्र के जेठियन गांव का रहने वाला है। हालांकि, पिछले कुछ वर्षों से परिवार मानपुर के सिद्धार्थपुरी मोहल्ले में रह रहा है। घटनास्थल के आसपास शराब और जुए का अड्डा संचालित होने की चर्चा है। स्थानीय लोगों ने आशंका जतायी है कि जुए को लेकर हुए विवाद में गोलीबारी की घटना हुई। हालांकि, घटना के वास्तविक कारणों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

घटनास्थल से खोखे बरामद, पुलिस ने शुरू की जांच
घटना की जानकारी मिलते ही मुफस्सिल थानाध्यक्ष देवराज इंद्र, अपर थानाध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद, एसआइ मोहम्मद इमरान और डीएसपी अभिनव कुमार अस्पताल पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने मामले की जानकारी लेने के साथ जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, घटनास्थल से कुछ खोखे बरामद किये गये हैं। पुलिस घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। मामले में शामिल आरोपियों और गोलीबारी के पीछे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

See also  पटना में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, बाल विकास परियोजना की महिला पर्यवेक्षक को रिश्वत लेते रंगे हाथ किया गिरफ्तार
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now