सेफ इंटरनेट डे” पर कार्यशाला का आयोजन, साइबर सुरक्षा को लेकर दी गई अहम जानकारी

Picture of Live Dainik

Live Dainik

February 11, 2025

रांची: “सेफ इंटरनेट डे” के अवसर पर जैप-आईटी सभागार में एकदिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। आईटी एवं ई-गवर्नेंस निदेशक आदित्य रंजन ने कहा कि इंटरनेट हमारी जीवनशैली का हिस्सा बन चुका है, लेकिन इसके सुरक्षित उपयोग के लिए सतर्कता जरूरी है।

कार्यशाला में साइबर फ्रॉड और ऑनलाइन सुरक्षा को लेकर विस्तृत जानकारी दी गई। नागरिकों को जागरूक करने के लिए साइबर स्वच्छता, डिजिटल सुरक्षा और साइबर अपराध से बचाव के उपाय बताए गए। साइबर फ्रॉड की शिकायत 1930 पर कॉल कर या राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर दर्ज कराई जा सकती है।

safe internet day ranchi

राज्य सूचना-विज्ञान पदाधिकारी दीपक कुमार और ओमेश प्रसाद सिन्हा ने इंटरनेट उपयोग के दौरान संभावित खतरों पर प्रेजेंटेशन दिया। उप निदेशक, एनआईसी झारखंड, डॉ. प्रशांत कुमार सिन्हा ने साइबर अपराधियों की नई ठगी तकनीकों पर प्रकाश डाला और सुरक्षित डिजिटल लेनदेन के सुझाव दिए।

WhatsApp Image 2025 02 11 at 18.53.36 scaled

कार्यशाला में विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे और साइबर सुरक्षा को लेकर जागरूकता बढ़ाने का संकल्प लिया।

See also  क्या मंईयां सम्मान योजना की अगली किश्त पर लग जाएगी रोक ? जानिए मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने क्या कहा ?
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now