- Advertisement -
CM-Plan AddCM-Plan Add

लोहरदगाः दो बच्चों की डोबा में डूबने से मौत, गर्मी से राहत के लिए गए थे नहाने

Lohardagā

लोहरदगाः दो बच्चों की डूबने से मौत हो गई है । जिला के उगरा मेढो प्राकृतिक ढोंढा में निर्मित कच्चा बांध में नहाने के दौरान बच्चा एवं बच्ची की मौत पानी में डूबने के कारण हो गई । सूचना मिलने पर प्रखंड विकास पदाधिकारी संग्राम मुर्मू  ने घटना का लिया जायजा। बताया जाता है कि दोनो बच्चा मवेशी चराने गए थे ।यहां और भी छोटे छोटे बच्चे मौजूद थे,  इसी दौरान दोनो बच्चे बांध में नहाने लगे और गहरे पानी में चला गया और डूब गया डूबने की खबर अन्य बच्चो ने राहगीर को दिया तब गांव वाले की जानकारी हुई ।IMG 7005

ग्रामीणों ने दोनों बच्चो को कच्चा बांध से निकला तो दोनों मृत हो चुके थे। बच्चो की पहचान उगरा टंगरा टोली निवासी बंधना भगत के 9 वर्षीय पुत्र रितेश भगत के रूप में किया गई । जबकि बच्ची की पहचान पूसो थाना क्षेत्र के हरीबरी निवासी रुदना उरांव के 8 वर्षीय पुत्री अनूपा कुमारी के रूप में की गई । । ग्रामीणों ने बताया कि अनूपा  कुमारी उगरा टंगरा टोली अपने नाना के घर आई थी। स्थानीय प्रशासन ने परिवार को नियमानुसार आर्थिक मदद की बात कही है ।

See also  झारखंड सरकार की शिकायत लेकर हाई कोर्ट गई ईडी, कहा- दोषी अफसरों पर ऐक्शन नहीं लिया
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now